संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें स्वास्थ्य और जनसंख्या विभाग का मंत्री बनाया गया है। हालांकि, नेपाल की नई स्वास्थ्य मंत्री निशा मेहता का भारत से भी बेहद खास कनेक्शन रहा है। उन्होंने अपनी मेडिकल की पढ़ाई भारत से ही की है। नई दिल्ली स्थित एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने नेपाल में स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने पर निशा मेहता को हार्दिक बधाई दी है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें
नई दिल्ली स्थित एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने अपनी पूर्व छात्रा रहीं निशा मेहता को नेपाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर खास संदेश जारी किया है। इसमें लिखा है, ‘हमारे संस्थान की सम्मानित पूर्व छात्रा (बीएससी नर्सिंग 2006-2010) निशा मेहता की यह उपलब्धि एम्स के संपूर्ण नर्सिंग समुदाय के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। मरीजों की देखभाल से लेकर स्वास्थ्य नीति में नेतृत्व की भूमिका तक का उनका सफर इस बात का उदाहरण है कि कैसे नर्स की जिम्मेदारियों के साथ-साथ आगे बढ़ा जा सकता है। ये दूसरों पर कितना गहरा प्रभाव डाल सकती हैं।
