ईंधन पर राहत: सरकार ने घटाई एक्साइज़ ड्यूटी, पेट्रोल-डीज़ल पुराने रेट पर मिलेंगे

नया लुक डेस्क

भारत सरकार ने वैश्विक हालात के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में बड़ी कटौती की है। भारत में यह फैसला ईरान से जुड़े युद्ध जैसे हालात और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए लिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं पर कीमतों का सीधा असर न पड़े। केंद्र सरकार ने विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (Special Additional Excise Duty) में कटौती करते हुए पेट्रोल पर एक्साइज़ ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये कर दी है, जबकि डीज़ल पर यह 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दी गई है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे पेट्रोल पंपों पर ईंधन पुराने रेट पर ही मिलता रहेगा। हालांकि, उद्योग सूत्रों के मुताबिक इस कटौती का पूरा लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचेगा। तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) अपने घाटे की भरपाई के लिए इस राहत का बड़ा हिस्सा खुद वहन करेंगी, जिससे रिटेल कीमतों में बड़ी गिरावट की संभावना कम है। सरकार ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क नियमों में संशोधन कर यह अधिसूचना जारी की है। नई दरों के तहत पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क कम किया गया है, जबकि हाई-स्पीड डीज़ल पर कुछ श्रेणियों में शुल्क संरचना यथावत रखी गई है। एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर भी विशेष शुल्क निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें

पश्चिम एशिया का तनाव और ‘डिजिटल दुनिया’ पर मंडराता खतरा

वैश्विक तनाव का असर

होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव और आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं ने दुनिया भर में तेल की कीमतों को प्रभावित किया है। यह मार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम है, जहां से रोजाना लाखों बैरल कच्चा तेल और गैस गुजरती है। भारत के कुल कच्चे तेल आयात का लगभग 40-50 प्रतिशत इसी रास्ते से आता है, इसलिए इसका असर सीधे देश पर पड़ता है।

ये भी पढ़ें

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

देश में पर्याप्त तेल भंडार

सरकार ने साफ किया है कि देश में लगभग 60 दिनों का पर्याप्त तेल भंडार मौजूद है और किसी तरह की कमी नहीं है। इसके बावजूद, कुछ राज्यों खासतौर पर उत्तर प्रदेश में पैनिक बाइंग की खबरें सामने आई हैं, जिसके चलते पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार का यह कदम महंगाई को नियंत्रित रखने और परिवहन व कृषि जैसे क्षेत्रों पर बढ़ते बोझ को कम करने की दिशा में अहम है। हालांकि अंतिम कीमतों पर राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए वैट (VAT) और अन्य स्थानीय करों का भी प्रभाव बना रहेगा।

Business

डॉलर नोट में बड़ा बदलाव, ट्रंप के सिग्नेचर से बदलेगी अमेरिकी करेंसी की पहचान

अमेरिका अपनी करेंसी में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है, जो इतिहास में पहली बार देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर जल्द ही अमेरिकी डॉलर नोटों पर नजर आ सकते हैं। यह कदम अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर उठाया जा रहा है, जिससे इसे खास महत्व दिया […]

Read More
Business

Gold Rate Update: बढ़ी सोने-चांदी की कीमत, देखें शहरों में आज का भाव

शुक्रवार को वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे निवेशकों का रुझान एक बार फिर कीमती धातुओं की ओर बढ़ता दिखाई दिया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 9:59 बजे सोने का भाव 0.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,43,920 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। […]

Read More
homeslider International

ईरान संकट के बीच भारत को राहत: LPG से भरा ‘जग वसंत’ टैंकर वाडीनार पोर्ट पहुंचा

नया लुक डेस्क मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। LPG से भरा ‘जग वसंत’ नाम का टैंकर सुरक्षित रूप से वाडीनार पोर्ट पहुंच गया है। इस जहाज में करीब 16 हजार मीट्रिक टन एलपीजी है, जो देश की घरेलू गैस सप्लाई के लिए बेहद अहम माना […]

Read More