नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रामनवमी के पावन अवसर पर योगी सरकार ने 26 और 27 मार्च 2026 को लगातार दो दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस निर्णय के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज इन दोनों दिनों बंद रहेंगे।
बैंकों की स्थिति
26 मार्च 2026 : रामनवमी के दिन उत्तर प्रदेश के सभी बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यह RBI की छुट्टियों की सूची में शामिल है।
27 मार्च 2026 : राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन RBI के कैलेंडर में यह दिन छुट्टी के रूप में चिह्नित नहीं है। इसलिए अधिकांश बैंक खुले रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें
कुवैत में बड़ा आतंकी खुलासा: नेताओं की हत्या की साजिश नाकाम, हिज्बुल्लाह से जुड़े छह आरोपी गिरफ्तार
बैंकिंग कार्यों पर असर
28 मार्च (चौथा शनिवार) और 29 मार्च (रविवार) को भी बैंक बंद रहेंगे। इसका मतलब है कि बैंकिंग कार्यों के लिए केवल 27 मार्च (शुक्रवार) का ही अवसर उपलब्ध होगा।
प्रमुख शहरों में बैंक अवकाश सूची
आज, 26 मार्च 2026, बंद : अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, शिमला।
कल, 27 मार्च 2026, बंद : लखनऊ, पटना, हैदराबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, रांची, गंगटोक, विजयवाड़ा ।
