झारखंड: मंगला जुलूस से निकालकर नाबालिग लड़की का रेप कर हत्या

  • पत्थर से गुप्तांग, चेहरा कुचला, दांत भी तोड़े
  • लकीर पीट रही पुलिस

नया लुक ब्यूरो

रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में मंगला जुलूस देखने गई एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। किशोरी मंगलवार रात (24 मार्च 2026) गांव में निकल रहे मंगला जुलूस (रामनवमी से पहले हर मंगलवार को निकलने वाला जुलूस) देखने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी।

ये भी पढ़ें

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

बुधवार सुबह (25 मार्च 2026) ग्रामीणों ने गांव के ही मैदान के पास एक बांस के झुरमुट वाले गड्ढे में उसका रक्तरंजित शव देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति देखकर दरिंदगी का अंदाजा लगाया जा सकता था। अपराधियों ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे और गुप्तांगों को भारी पत्थर से कुचल कर क्षत विक्षत कर दिया था। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

ये भी पढ़ें

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

सूचना मिलने पर विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सपन कुमार महथा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने यौन उत्पीड़न की संभावना जताई है और सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए एक फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया था। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस जघन्य घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश है और ग्रामीण जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

homeslider International

पश्चिम एशिया का तनाव और ‘डिजिटल दुनिया’ पर मंडराता खतरा

नया लुक डेस्क पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच ईरान की ओर से आई हालिया चेतावनी ने वैश्विक चिंता को एक नए आयाम पर पहुंचा दिया है। यह चिंता सिर्फ सैन्य टकराव तक सीमित नहीं, बल्कि दुनिया की डिजिटल संरचना-इंटरनेट-तक फैलती दिखाई दे रही है। ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने संकेत […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More