ईरान ने F-18 जेट गिराने का दावा, अमेरिका ने खारिज किया ‘सफेद झूठ’

तेहरान/वॉशिंगटन। मध्य पूर्व में तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका का एक F-18 फाइटर जेट मार गिराया है। इस दावे के साथ ईरान ने वीडियो भी जारी किया, जिसमें जेट पर एक चमकदार रोशनी गिरती दिख रही है और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिरता दिखाई दे रहा है।

ईरान का दावा

ईरान की सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने F-18 जेट को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। हालांकि वीडियो में हमला कहाँ हुआ, जेट को कितना नुकसान हुआ और पायलट की स्थिति जैसी जानकारी नहीं दी गई।

ये भी पढ़ें

कुवैत में बड़ा आतंकी खुलासा: नेताओं की हत्या की साजिश नाकाम, हिज्बुल्लाह से जुड़े छह आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका ने किया खारिज

अमेरिकी सेना ने ईरान के दावे को पूरी तरह से झूठा बताया। US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि IRGC द्वारा दावा किया गया कि चाबहार के ऊपर हमारे F/A-18 फाइटर जेट को मारा गया, सच यह है कि कोई भी US जेट नहीं गिरा। यह पहला मौका नहीं है जब ईरान ने इस तरह के दावे किए। पिछले हफ्ते IRGC ने दो बार दावा किया था कि उन्होंने अमेरिकी F-15 जेट गिरा दिए, जिसे अमेरिका ने फर्जी बताया था।

ये भी पढ़ें

यूपी में रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश, जानें कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे

F-35 को भी बताया निशाना

ईरान ने यह भी दावा किया कि उसने अमेरिकी F-35 स्टील्थ फाइटर जेट को नुकसान पहुंचाया। जेट को मिशन के दौरान ईरानी हवाई क्षेत्र के ऊपर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, लेकिन पायलट सुरक्षित रहा। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि विमान को नुकसान दुश्मन हमले से हुआ या नहीं, इसकी जांच चल रही है।

Analysis Entertainment homeslider Raj Dharm UP

धुरंधर-दो से कैसे बेनकाब हुई अखिलेश की मुस्लिम परस्त राजनीति

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जितनी धमाकेदार है, उससे कहीं ज्यादा राजनीति के गलियारों में तूफान मचा रही है। फिल्म में ‘अतीक अहमद’ नामक एक ऐसा किरदार दिखाया गया है, जो असल माफिया अतीक अहमद से मेल खाता है। इस किरदार के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित […]

Read More
homeslider International

ट्रंप के दावों के बीच ईरान का बड़ा हमला: US बेड़े पर मिसाइल, कुवैत एयरपोर्ट निशाने पर

नया लुक डेस्क मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप के जीत के दावों के बीच ईरान ने अमेरिकी और क्षेत्रीय ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी विमानवाहक पोत USS Abraham Lincoln को निशाना बनाते हुए क्रूज मिसाइलें […]

Read More
Delhi homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी में रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश, जानें कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे

नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रामनवमी के पावन अवसर पर योगी सरकार ने 26 और 27 मार्च 2026 को लगातार दो दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस निर्णय के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज इन दोनों दिनों बंद रहेंगे। बैंकों की स्थिति 26 मार्च 2026 : रामनवमी के दिन […]

Read More