ट्रंप के दावों के बीच ईरान का बड़ा हमला: US बेड़े पर मिसाइल, कुवैत एयरपोर्ट निशाने पर

नया लुक डेस्क

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप के जीत के दावों के बीच ईरान ने अमेरिकी और क्षेत्रीय ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी विमानवाहक पोत USS Abraham Lincoln को निशाना बनाते हुए क्रूज मिसाइलें दागीं। ईरानी नौसेना के अनुसार, इस हमले के बाद अमेरिकी बेड़े को अपनी स्थिति बदलनी पड़ी। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि अमेरिकी जहाज मिसाइल रेंज में आए, तो और हमले किए जाएंगे।

कुवैत एयरपोर्ट पर भी हमला

ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में हमले तेज करते हुए कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया, जिससे वहां काफी नुकसान की खबर है। इसके अलावा तेल अवीव पर भी हमले जारी बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

ईरान ने F-18 जेट गिराने का दावा, अमेरिका ने खारिज किया ‘सफेद झूठ’

ट्रंप का दावा- “युद्ध जीत लिया”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध जीत लिया है। उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत हो गया है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़े तेल-गैस मामलों में “बड़ा तोहफा” दिया है। हालांकि, ईरान ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही। रूस ने कहा है कि उसे अमेरिका की किसी भी युद्धविराम योजना की जानकारी नहीं है। क्रेमलिन के अनुसार, ऐसी खबरों की पुष्टि नहीं की जा सकती।

पर्दे के पीछे कूटनीति तेज

रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने अमेरिका का प्रस्ताव ईरान तक पहुंचाया है और शांति वार्ता की मेजबानी की पेशकश भी की है। व्हाइट हाउस के अनुसार, उपराष्ट्रपति जे.डी. वैंस और अन्य शीर्ष अधिकारी संभावित बातचीत में शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें

कुवैत में बड़ा आतंकी खुलासा: नेताओं की हत्या की साजिश नाकाम, हिज्बुल्लाह से जुड़े छह आरोपी गिरफ्तार

लगातार बढ़ रहा तनाव

तीन सप्ताह से जारी इस संघर्ष में अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले किए जा रहे हैं, जबकि ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। कुल मिलाकर, एक ओर अमेरिका जीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर ईरान के लगातार हमले इस संघर्ष के खत्म होने के संकेत नहीं दे रहे हैं, जिससे पूरे मध्य पूर्व में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Business homeslider Jharkhand

झारखंड: गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव

रांची। नए नियम के अनुसार, शहरी उपभोक्ताओं को अब 35 दिनों के बाद दूसरा सिलेंडर मिलेगा। इससे पहले सरकार ने LPG सिलेंडर की किल्लतों के बीच 21 दिन की टाइमटाइन को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया था। वहीं एक बार फिर दूसरे गैस सिलेंडर की बुकिंग करने का टाइम 35 दिन कर दिया है। नई […]

Read More
Business Delhi homeslider National

मोबाइल रिचार्ज पर सरकार का बड़ा एक्शन, अब कंपनियों को लाने होंगे पूरे 30 दिन वाले प्लान, खत्म होगा 28 दिन का खेल

नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। केद्र सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे 30 दिन वाले रिचार्ज प्लान को ज्यादा प्रचारित करें। फिलहाल 28 दिन के प्लान के कारण उपभोक्ताओं को साल में 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है। TRAI ने 2022 में ही 30 दिन का प्लान अनिवार्य किया था, लेकिन […]

Read More
Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More