सिनेमाघरों में इन दिनों ‘धुरंधर 2’ का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज के महज 6 दिनों के अंदर ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है और 600 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है। यह फिल्म दर्शकों के बीच इतनी लोकप्रिय हो रही है कि हर दिन इसके कलेक्शन में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
फिल्म ने रिलीज से पहले ही अच्छा माहौल बना लिया था। 18 मार्च को हुए प्रीव्यू में ही इसने करीब 43 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। इसके बाद 19 मार्च को ओपनिंग डे पर फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके अपनी मजबूत शुरुआत का संकेत दे दिया।दूसरे दिन फिल्म ने लगभग 80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि तीसरे दिन इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और यह 113 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। चौथे दिन भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी और 114 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।
ये भी पढ़ें
इच्छामृत्यु केस का दुखद अंत: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का निधन, दिल्ली में अंतिम संस्कार
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
हालांकि पांचवें और छठे दिन कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने क्रमशः 65 और 56.55 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह कुल मिलाकर फिल्म की घरेलू कमाई करीब 578 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा श्रेय इसके निर्देशक और कलाकारों को जाता है। कहानी, निर्देशन और अभिनय—तीनों ही पहलुओं ने दर्शकों को प्रभावित किया है।रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और फिल्म की कहानी ने लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है।अब उम्मीद की जा रही है कि ‘धुरंधर 2’ जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।
ये भी पढ़ें
धर्म बदलते ही खत्म होगा SC दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया सख्त नियम
