Post Office FD: 12 महीने में ₹2 लाख पर मिलेगा इतना रिटर्न, जानें पूरा कैलकुलेशन

post same 9 1774288399

बचत और सुरक्षित निवेश के विकल्पों की बात करें तो India Post की योजनाएं आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। खासकर फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी स्कीम, जिसे पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट (TD) कहा जाता है, निवेशकों को गारंटीड रिटर्न के साथ सुरक्षा भी देती है। पोस्ट ऑफिस की यह योजना उन लोगों के लिए खास है जो बिना जोखिम के निश्चित ब्याज पाना चाहते हैं। बैंक एफडी की तरह ही TD स्कीम में एक तय समय के लिए पैसा जमा किया जाता है और मैच्योरिटी पर मूलधन के साथ ब्याज भी मिलता है।

डाकघर में TD अकाउंट 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि के लिए खोला जा सकता है। मौजूदा समय में 1 साल की TD पर 6.9% ब्याज दिया जा रहा है, जबकि 2 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि के लिए क्रमशः 7.0%, 7.1% और 7.5% का रिटर्न मिल रहा है। अगर कोई निवेशक 12 महीने यानी 1 साल के लिए ₹2,00,000 जमा करता है, तो उसे 6.9% ब्याज के हिसाब से करीब ₹14,161 का फायदा होगा। इस तरह मैच्योरिटी पर कुल राशि लगभग ₹2,14,161 हो जाती है।

ये भी पढ़ें

इजरायल नहीं रुकेगा! ट्रंप से बातचीत के बाद नेतन्याहू ने दी बड़ी चेतावनी

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पोस्ट ऑफिस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां निवेश पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है क्योंकि यह सीधे सरकार के अधीन संचालित होता है। इसलिए जिन लोगों को जोखिम से बचते हुए निवेश करना है, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प बन सकता है। एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि पोस्ट ऑफिस TD स्कीम में सभी आयु वर्ग के लोगों को समान ब्याज मिलता है। जबकि बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है। लंबी अवधि की बात करें तो 5 साल की TD पर 7.5% का ब्याज मिल रहा है, जो कई बैंकों से अधिक है। यही वजह है कि निवेशक पोस्ट ऑफिस की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में हाई अलर्ट: विधानसभा मेट्रो स्टेशन और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी

Spread the love

पाकिस्तान
Business homeslider International

पाकिस्तान का ‘खेल’ और ‘तेल’ दोनों खत्म! कूटनीति हुई फेल, ऊर्जा संकट ने बढ़ाई मुश्किलें

पाकिस्तान : कल तक खुद को वैश्विक कूटनीति का अहम खिलाड़ी बताने वाला पाकिस्तान आज गंभीर आर्थिक और ऊर्जा संकट से जूझता नजर आ रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता कराने की उसकी महत्वाकांक्षा न केवल असफल रही, बल्कि इस पूरी प्रक्रिया ने उसकी कमजोर रणनीति और दोहरी नीति को भी उजागर कर […]

Spread the love
Read More
GST कलेक्शन 2026
Business

GST कलेक्शन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! अप्रैल में GST कलेक्शन रिकॉर्ड ₹2.43 लाख करोड़ के पार

GST कलेक्शन 2026 : भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अप्रैल 2026 एक ऐतिहासिक महीना साबित हुआ है। इस महीने वस्तु एवं सेवा कर (GST) कलेक्शन ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए ₹2.43 लाख करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह आंकड़ा न केवल पिछले महीनों की तुलना में अधिक है, बल्कि पिछले […]

Spread the love
Read More
ICICI Bank update
Business

अपने ग्राहकों को और सुविधा देने जा रहा है ICICI Bank, UPI में जोड़ दिया ये नया फीचर

अपने ग्राहकों को और सुविधा देने जा रहा है ICICI Bank, UPI में जोड़ दिया ये नया फीचर ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए पांच हजार तक पेमैंट के लिए कोई PIN जरूरी नहीं ICICI Bank update : अगर आप भी रोजाना UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। ICICI Bank […]

Spread the love
Read More