नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा और उससे जुड़े मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। इस धमकी में विधानसभा के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। जानकारी के अनुसार, सुबह 7:28 बजे दिल्ली विधानसभा को ईमेल के जरिए धमकी मिली, जबकि 7:49 बजे विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को भी इसी तरह का संदेश भेजा गया। ईमेल में कई बड़े राजनीतिक नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं।
ये भी पढ़ें
महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मी तेज: शिंदे-फडणवीस की देर रात बैठक, सतारा विवाद पर टकराव
धमकी भरे ईमेल में नरेंद्र मोदी व अमित शाह और सुब्रह्मण्यम जयशंकर समेत अन्य प्रमुख हस्तियों का भी जिक्र किया गया है। इसके अलावा दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम भी सामने आया है।
ये भी पढ़ें
इजरायल नहीं रुकेगा! ट्रंप से बातचीत के बाद नेतन्याहू ने दी बड़ी चेतावनी
धमकी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। विधानसभा परिसर और स्पीकर के कक्ष में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बम निरोधक दस्ता और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित सुरक्षा उपाय लागू किए जा रहे हैं।
