लखनऊ। पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ उत्तर प्रदेश का सोमवार को निदेशालय स्थित संघ कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के संविधान, पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें
मालूम हो कि 17 व 18 मार्च को संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर अध्यक्ष अशोक कुमार ने संवर्ग की मांगों पर चर्चा की तथा सर्वसम्मति से मांग पत्र तैयार किया गया, जिसमें चीफ वेटनरी फार्मेसिस्ट को राजपत्रित घोषित किया जाना, रिक्त पदों को भरा जाना, पदनाम परिवर्तित कर फार्मेसी अधिकारी किया जाना आदि प्रमुख है। बैठक में संघ की कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा की गई उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एकता पर बल दिया। नवनिर्वाचित महामंत्री ने कहा कि प्रदेश का दौरा कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
