बेसिक से माध्यमिक तक विकास की झलक, यूपी सरकार के नौ साल पर लगी प्रदर्शनी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज।  उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्य विकास भवन परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विगत नौ वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों का विस्तृत प्रदर्शन एवं समीक्षा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परियोजना निदेशक उपस्थित रहे। उन्होंने निपुण घोषित विद्यार्थियों एवं संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि पिछले नौ वर्षों में जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। अवसंरचना विकास के अंतर्गत राजमार्ग निर्माण से लेकर विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प तक जनपद की आधारभूत संरचना में व्यापक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी आधारित सुविधाओं का विस्तार किया गया है तथा कायाकल्प अभियान के माध्यम से विद्यालयों का समग्र रूपांतरण सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने निपुण घोषित विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

शहीद दिवस पर उमड़ा देशभक्ति का जज़्बा, भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विभाग की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 1724 परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प कर उन्हें डेस्क-बेंच, पेयजल, शौचालय, विद्युत, बाउंड्रीवाल एवं स्मार्ट क्लास जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। वर्ष 2024-25 तक 823 विद्यालय निपुण घोषित किए जा चुके हैं। जबकि सत्र 2025-26 में 1412 विद्यालयों के मूल्यांकन में 874 विद्यालय निपुण पाए गए। जनपद के तीन विकास खंड पूर्णतः निपुण घोषित किए जा चुके हैं। तकनीकी उन्नयन के अंतर्गत 408 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास एवं 72 विद्यालयों में आईसीटी लैब स्थापित की गई हैं। सभी विद्यालयों को टैबलेट एवं सिम उपलब्ध कराकर ऑनलाइन शिक्षण को प्रोत्साहित किया गया है। 13 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को भी स्मार्ट सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 3148 नामांकन सुनिश्चित कर 32 विशेष शिक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 1839 विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन के साथ फल, दूध एवं पूरक पोषण उपलब्ध कराया जा रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

प्रयागराज में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज ढहा, अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, कई मजदूर मलबे में दबे

वर्ष 2024 में घुघली में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय की स्थापना हेतु 24.07 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि सदर क्षेत्र में मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय के लिए 1.46 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए डीजी शक्ति एवं प्रोजेक्ट अलंकार सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान निपुण लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करने वाले पांच विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें प्राथमिक विद्यालय पीड़रहिया की गुंजन यादव, कम्पोजिट विद्यालय रूधौली भावचक के अखिलेश मिश्र, प्राथमिक विद्यालय सलामतगढ़ के  दिवाकर ध्वज सिंह, कम्पोजिट विद्यालय कानपुर के  गोपाल पटेल, कम्पोजिट विद्यालय लखिमा थरुवा की  रुक्मणी तथा प्राथमिक विद्यालय दुबौली की  प्रियंका पटेल शामिल रहीं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़ें

महंगाई का झटका: श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 25% तक महंगे, ‘ चार डे वर्किंग वीक’ की तैयारी

इसी क्रम में लक्षमीना, महक, अमन, अमृता एवं हसबुन्निसा सहित निपुण विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कायाकल्प एवं विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों-सुरेंद्र उपाध्याय, उषा गौतम, निमिषा सिंह, किरण त्रिपाठी, सुषमा गोंड, रवि कुमार, यश कुमार सिंह, रूपाली राय, वंदना, पूनम शर्मा एवं विनीता को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनकी उपस्थित जनसमूह द्वारा सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार मौर्य द्वारा किया गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

Purvanchal

महुली शराब दुकान विवाद गरमाया: आबकारी विभाग की ‘क्लीन चिट’ पर तहसील दिवस में उठे सवाल

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली क्षेत्र में संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। सोमवार को तहसील दिवस में यह मामला एडीएम के समक्ष उठाया गया, जहां शिकायतकर्ता ने आबकारी विभाग की जांच रिपोर्ट पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। दरअसल, आईजीआरएस […]

Read More
homeslider Politics

भाजपा सरकार में बर्बाद हो गया किसान: अखिलेश यादव

लोहिया पार्क में डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर किया मार्ल्यापण लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसान बर्बाद हो गया है। आलू किसानों को फसल की कीमत नहीं मिली। आगरा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, एटा समेत अन्य जिलों में आलू किसानों को भारी नुकसान हुआ […]

Read More
Business homeslider International

भारत-रूस के बीच 2030 तक 100 अरब डॉलर का होगा द्विपक्षीय व्यापार

नई दिल्ली। ‘भारत और रूस, एक नए द्विपक्षीय एजेंडे की ओर’ सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दोनों देशों के बीच “विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी” को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य में रूस को एक विश्वसनीय भागीदार बताते हुए व्यापार, परमाणु ऊर्जा और […]

Read More