- लोहिया पार्क में डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर किया मार्ल्यापण
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसान बर्बाद हो गया है। आलू किसानों को फसल की कीमत नहीं मिली। आगरा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, एटा समेत अन्य जिलों में आलू किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आलू की कीमत इतनी कम है कि किसानों ने आलू की खुदाई नहीं की, ट्रैक्टरों से आलू समेत खेतों की जुताई करा दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों का आलू खरीदने का वादा किया था। सरकार बताए कि आलू खरीदने के लिए कितना बजट दिया था। सोमवार को गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क में डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर मार्ल्यापण के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादे करती और झूठ बोलती है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें
WhatsApp ला रहा नया धमाकेदार फीचर: पढ़ते ही 15 मिनट में मैसेज गायब!
सरकार इन्वेस्टमेंट के नाम पर भी झूठा प्रचार करती है। सरकार बताए कि जो एमओयू हुए थे उनमें से कितना इन्वेस्टमेंट जमीन पर उतरा। निवेश किस औद्योगिक नीति के तहत आया। निवेश के लिए सरकार ने कितना इंसेंटिव दिया। इंसेंटिव के लिए बजट में कितना प्रावधान हुआ और अगर निवेश हुआ तो कितने लोगों को रोजगार मिला। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश और प्रदेश की जनता लाइनों में है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें
कभी नोटबंदी के लिए लाइन, कभी खाद के लिए लाइन अब रसोई गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगी है। एलपीजी, लापता गैस हो गयी है। चाय-पानी, ठेले, रेस्टोरेंट, चाट की दुकानें बंद है। शहरों में गैस सिलेण्डर के लिए लाइनें लगी है। गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर के लिए मेला लगा है। जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि अगर युद्ध लम्बा चला तो रसोई गैस का संकट और गहराएगा और कीमतें बढ़ जाएंगी। महंगाई और बढ़ जाएगी।
