चमोली। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में लगातार हुई बारिश और बर्फबारी के बाद हालात चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। खासतौर पर बदरीनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और बोल्डर गिरने से बाधित हो गए हैं। इससे आवाजाही पर गंभीर असर पड़ा है और स्थानीय लोगों के साथ-साथ यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें
Ola Electric का नवरात्रि ऑफर लॉन्च, S1 स्कूटर और रोडस्टर पर ₹30,000 तक के बेनिफिट
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
ज्योतिर्मठ क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते पहाड़ दरकने लगे हैं, जिससे भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। बदरीनाथ हाईवे गोविंदघाट के पास पिनोला क्षेत्र में बड़े-बड़े बोल्डर आने से पूरी तरह बंद हो गया है। वहीं नीति-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग भी सालधर के पास भूस्खलन के कारण बाधित है। प्रशासन ने सीमा सड़क संगठन (BRO) को मार्ग जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें
15 साल की फैनी ने टी20 में मचाया धमाल, पहली ही पारी में रचा इतिहास
उधर, गंगोत्री हाईवे को बर्फबारी के कारण बंद होने के बाद खोलने के प्रयास जारी हैं। वहीं यमुनोत्री हाईवे जंगलचट्टी क्षेत्र में बाधित है, जहां मार्ग बहाल करने के लिए कार्य किया जा रहा है। दो दिन की लगातार खराब मौसम के बाद अब धूप निकलने से राहत जरूर मिली है, लेकिन सड़कों के बंद होने से आवाजाही अभी भी प्रभावित है।
