उस्ताद भगत सिंह’ का दमदार प्रदर्शन, धुरंधर 2 के तूफान में भी पहले दिन करोड़ों की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का दबदबा है, तो दूसरी ओर साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने भी शानदार एंट्री की है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन बेहतरीन कलेक्शन कर यह साबित कर दिया कि पावर स्टार का क्रेज अभी भी बरकरार है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने ओपनिंग डे पर करीब 31.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं प्री-रिलीज कलेक्शन को मिलाकर यह आंकड़ा लगभग 37.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। खास बात यह रही कि तेलुगू मार्केट में फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए लगभग 34.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

ये भी पढ़ें

चंचलता के चंदन वन में इस रूप नगर के उपवन में

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

दूसरी तरफ, ‘धुरंधर 2’ ने पहले ही दिन भारत में 172.63 करोड़ रुपये की कमाई कर रिकॉर्ड बना दिया। वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म ने 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके बावजूद ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने साउथ मार्केट में मजबूत पकड़ बनाकर हिंदी फिल्म को कड़ी टक्कर दी है। अगर दोनों फिल्मों की तुलना की जाए, तो कुल कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर 2’ आगे है, लेकिन तेलुगू भाषा में पवन कल्याण की फिल्म ने बढ़त बनाई है। इससे साफ होता है कि क्षेत्रीय बाजारों में स्टारडम का प्रभाव काफी महत्वपूर्ण होता है।

ये भी पढ़ें

महराजगंज जिले में चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मनेगा ईद पर्व

 

फिल्म समीक्षकों का मानना है कि आने वाले दिनों में दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है। ‘धुरंधर 2’ जहां बड़े पैमाने पर दर्शकों को आकर्षित कर रही है, वहीं ‘उस्ताद भगत सिंह’ अपने फैन बेस के दम पर मजबूत कमाई कर सकती है। इस क्लैश ने बॉक्स ऑफिस पर एक नई प्रतिस्पर्धा को जन्म दिया है। दर्शकों के लिए यह स्थिति मनोरंजन से भरपूर है, जबकि फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह बिजनेस के लिहाज से अहम साबित हो रही है।

Entertainment homeslider National

संसद पहुंचा ‘सरके चुनर’ विवाद: गाना बैन, मंत्री का बड़ा बयान, नोरा फतेही ने ली राहत की सांस

राजनीति से लेकर सोशल मीडिया तक विरोध कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल के विवादित गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर उठा विवाद अब संसद तक पहुंच गया है। गाने के हिंदी वर्जन को बढ़ते विरोध के बीच यूट्यूब से हटा दिया गया है। 14 मार्च को रिलीज हुए इस गाने के लिरिक्स को लेकर […]

Read More
Entertainment

IMDb 8.4 वाली साउथ फिल्म का जबरदस्त क्लाइमेक्स, कुर्सी से चिपक कर देखनी पड़ेगी पूरी मूवी

भारतीय सिनेमा में अब केवल बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारतीय फिल्मों ने भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। हाल ही में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म ‘ढंडोरा’ ने इसी बात को साबित किया है। IMDb पर 8.4 रेटिंग के साथ इस फिल्म ने दर्शकों और आलोचकों दोनों को प्रभावित किया है। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन […]

Read More
Entertainment

अश्लील गीतों पर रवि किशन का बड़ा बयान, बोले- बिना भद्दे सीन्स के भी कमाए करोड़ों

लोकसभा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने हाल ही में रिलीज हुए गीत ‘सरके चुनर’ में इस्तेमाल हुए अश्लील बोलों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे गीतों को बढ़ावा देना उचित नहीं है। मंगलवार को ANI  से बातचीत में रवि किशन ने कहा कि फिल्म ‘धुरंधर’ ने बिना किसी अश्लीलता के […]

Read More