उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व जिला कार्यकारिणी के सदस्य जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में आज शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे स्टेशन चौराहा के पास स्थित उनके कैंप कार्यालय पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी और नगर के गणमान्य लोग एकत्रित हुए। इसके बाद सभी लोग नौतनवां तहसील पहुंचे और एक जुलूस निकालकर जोरदार नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने आम नागरिकों को हो रही गैस किल्लत पर गुस्सा जाहिर करते हुए “गैस की कालाबाजारी बंद करो”, “लोगों को परेशान करना बंद करो” जैसे नारे लगाए।
ये भी पढ़ें
ईरान मिशन के बाद अमेरिकी F-35 में इमरजेंसी लैंडिंग, हमले के दावे से बढ़ा तनाव
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
धरने को रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव और कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ल ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यह जनहित का मामला है और अधिवक्ताओं का पूरा सहयोग इस धरने के साथ रहेगा। मौके पर भाजपा नेता सुधांशु वर्मा, प्रेम जायसवाल, मनोज जायसवाल, किशन मद्धेशिया, हरिनारायण लोधी, सागर विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
हरे या काले अंगूर: जानिए कौन ज्यादा मीठा और सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद
