- ढेकहरी बुजुर्ग–खुर्द क्षेत्र में विकास प्राथमिकता को लेकर विवाद,
विजय श्रीवास्तव
बढ़नी/लखनऊ। सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ढेकहरी बुजुर्ग से ढेकहरी खुर्द होते हुए अर्रा नाला तक की जर्जर और गड्ढों से भरी सड़क को लेकर वर्षों से परेशान जनता अब विधायक के फैसले पर खुलकर नाराजगी जता रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जहां क्षेत्र को सबसे ज्यादा जरूरत गड्ढा मुक्त सड़क की है, वहां विधायक विनय वर्मा ने करीब 24.36 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल (श्मशान शेड) निर्माण परियोजना का शिलान्यास कर दिया। यह शिलान्यास 17 मार्च को ब्लॉक बढ़नी क्षेत्र में किया गया, जिसमें कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

जनता का सवाल-पहले सड़क या शेड?
ढेकहरी खुर्द और आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि वे 2023 से लगातार विधायक को सड़क की बदहाली दिखाने के लिए बुला रहे थे, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब जब अंत्येष्टि स्थल के नाम पर शिलान्यास हुआ, तो लोगों का कहना है कि “कम से कम विधायक को इस टूटी सड़क का दर्शन तो हो गया।
ये भी पढ़ें
शिलान्यास स्थल को लेकर भी विवाद
इस परियोजना को लेकर एक और बड़ा विवाद सामने आया है। क्षेत्र में चर्चा है कि यह योजना ढेकहरी बुजुर्ग के नाम से स्वीकृत हुई थी, लेकिन शिलान्यास ढेकहरी खुर्द में कर दिया गया। संदेह तब और गहरा गया जब शिलापट्ट में “ढेकहरी” तो लिखा गया, लेकिन “बुजुर्ग” या “खुर्द” का उल्लेख नहीं किया गया। वहीं 18 मार्च को प्रकाशित कई अखबारों में शिलान्यास स्थल ढेकहरी बुजुर्ग बताया गया, जबकि वास्तविक कार्यक्रम खुर्द में हुआ।

बुद्धिजीवियों की नाराजगी
क्षेत्र के कई बुद्धिजीवियों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकता तय करनी चाहिए। उनका कहना है कि तोरण द्वार, शेड और अन्य छोटे कार्यों की बजाय सड़क, बिजली, शिक्षा और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर ध्यान देना जरूरी है।
ये भी पढ़ें
विशेष फल प्राप्ति के लिए विशेष पूजन: अपनी राशि के अनुसार करें देवी की आराधना
2027 चुनाव से पहले बढ़ेगा दबाव
स्थानीय लोगों का मानना है कि 2027 के चुनाव नजदीक आते ही ऐसे मुद्दे और तेज होंगे। जनता अब विकास के बड़े और जरूरी काम-जैसे सड़क, अस्पताल, कॉलेज और रोजगार की मांग कर रही है।
