HDFC Bank को लगा जोर का झटका, चेयरमैन ने दिया इस्तीफा

  • पार्ट-टाइम चेयरमैन व इंडिपेंडेंट डायरेक्टर Chakraborty ने Values & Ethics से असहमति के कारण उठाया ये कदम

मुंबई। देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में शामिल HDFC Bank को जोर का झटका लगा है। बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर Atanu Chakraborty ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के पीछे उन्होंने ‘एथिक्स’ यानी नैतिक मूल्यों को कारण बताया है। अपने पत्र में चक्रवर्ती ने साफ लिखा है कि पिछले दो वर्षों के दौरान बैंक के भीतर कुछ ऐसी गतिविधियां और प्रक्रियाएं सामने आईं, जो उनके व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिक मानकों के अनुरूप नहीं थीं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके इस्तीफे के पीछे कोई अन्य भौतिक या व्यक्तिगत कारण नहीं है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब Bank बड़े मर्जर के बाद ट्रांजिशन फेज से गुजर रहा है। ऐसे में इस इस्तीफे ने कॉरपोरेट गवर्नेंस और आंतरिक प्रक्रियाओं को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें

बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट से एल्विश को बड़ी राहत

सूत्रों के मुताबिक, बैंक के भीतर निर्णय लेने की प्रक्रिया और कुछ ऑपरेशनल मुद्दों को लेकर लंबे समय से असहमति बनी हुई थी। चेयरमैन का यह कदम उसी असंतोष का संकेत माना जा रहा है, हालांकि बैंक की ओर से इस पर कोई विस्तृत आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। उनका यह इस्तीफा बैंकिंग सेक्टर में हलचल पैदा कर सकता है और आने वाले दिनों में HDFC की गवर्नेंस पर नजरें बनी रहेंगी।

ये भी पढ़ें

सहारा शहर मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, लीज निरस्तीकरण पर लगी अंतिम मुहर

Delhi homeslider National

बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट से एल्विश को बड़ी राहत

नई दिल्ली। चर्चित सांपों के जहर मामले में मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को बड़ी कानूनी राहत मिली है। देश की सर्वोच्च अदालत (Supreme Court of India) ने उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करते हुए चल रही आपराधिक कार्रवाई को पूरी तरह खत्म कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सहारा शहर मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, लीज निरस्तीकरण पर लगी अंतिम मुहर

लखनऊ। राजधानी के गोमती नगर स्थित सहारा शहर को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद पर आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा और निर्णायक फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने सहारा इंडिया की अपील खारिज करते हुए नगर निगम की कार्रवाई को पूरी तरह कानूनी मान्यता दे दी है। इसके साथ ही 30 साल पुरानी […]

Read More
homeslider Jharkhand Religion

चैत्र नवरात्रि विशेष: जागृत मान बाजार में नहीं बेचते मां दंतेश्वरी की मूर्तियां

बाजार में मिलेंगी सिर्फ मांई जी की आकर्षित तस्वीरें मिट्टी और लकड़ी की प्रतिमाएं बनाने से बचते हैं कलाकार हेमन्त कश्यप जगदलपुर। आप देवी-देवताओं की विभिन्न प्रतिमाएं बाजार से खरीद सकते हैं, किंतु हजारों रूपये लेकर भी दंतेवाड़ा वाली माँ दंतेश्वरी की मूर्ति कहीं भी नहीं मिलेगी और न ही कोई कलाकार माता की प्रतिमा […]

Read More