नया लुक डेस्क
ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी ही टीम से बड़ा झटका लगा है। उनके द्वारा नियुक्त राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी केंद्र (NCTC) के निदेशक जोसेफ केंट ने युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा न सिर्फ ट्रंप प्रशासन के भीतर बढ़ती असहमति को उजागर करता है, बल्कि ईरान नीति पर गंभीर सवाल भी खड़े करता है।
इस्तीफे में क्या बोले केंट?
जोसेफ केंट ने ट्रंप को भेजे अपने पत्र में साफ शब्दों में लिखा कि वे “अच्छे विवेक” के साथ इस युद्ध का समर्थन नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि ईरान ने अमेरिका के लिए कोई “तत्काल खतरा” पैदा नहीं किया था यह युद्ध इसराइल और उसके प्रभावशाली लॉबी के दबाव में शुरू किया गया। इस फैसले से अमेरिका अनावश्यक संघर्ष में फंस सकता है। केंट ने अपने पत्र में ट्रंप के पहले कार्यकाल (2017–2021) की सराहना की, जब उन्होंने “अमेरिका फर्स्ट” नीति पर जोर दिया था। उन्होंने लिखा कि पहले ट्रंप मध्य पूर्व के युद्धों को “जाल” मानते थे, लेकिन अब उनकी नीतियों में बदलाव दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें
ईरान युद्ध के बीच US जंगी बेड़े में आग! अपने ही सैनिकों पर शक, जांच शुरू
इराक युद्ध जैसी गलती का आरोप
केंट ने मौजूदा हालात की तुलना इराक युद्ध से करते हुए कहा कि उस समय भी गलत सूचनाओं के आधार पर युद्ध शुरू किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार भी ईरान को लेकर “भ्रामक जानकारी” दी गई और तेज जीत का दावा किया गया, जो वास्तविकता से दूर है।
व्यक्तिगत दर्द भी बना कारण
पूर्व सैनिक रहे केंट ने 11 बार युद्ध क्षेत्रों में सेवा दी है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि उनकी पत्नी की मौत भी युद्ध के दौरान हुई थी। उन्होंने कहा कि “मैं अगली पीढ़ी को ऐसे युद्ध में नहीं भेज सकता, जिससे अमेरिका को कोई ठोस फायदा न हो।
कौन हैं जोसेफ केंट?
- पूर्व आर्मी स्पेशल फोर्सेस “ग्रीन बेरेट” अधिकारी
- सीआईए में भी सेवाएं दे चुके हैं।
- 2025 में ट्रंप ने NCTC का निदेशक नियुक्त किया।
- राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गब्बर्ड के करीबी सहयोगी माने जाते हैं।
अमेरिका में बढ़ता विरोध
केंट का इस्तीफा ऐसे समय आया है। जब अमेरिका और इसराइल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी हैं तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है देशभर में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो रहे हैं सर्वे (PBS, NPR, Marist) के अनुसार, अधिकांश अमेरिकी नागरिक इस युद्ध के खिलाफ हैं और इसे आर्थिक व मानवीय दृष्टि से नुकसानदायक मानते हैं।
ये भी पढ़ें
अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: 5000 पाउंड बम से मिसाइल साइट तबाह, होर्मुज पर बढ़ा तनाव
राजनीतिक दबाव में ट्रंप
डेमोक्रेट्स के साथ-साथ कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने भी ट्रंप की आलोचना शुरू कर दी है। उन पर “अमेरिका फर्स्ट” नीति से भटकने का आरोप लगाया जा रहा है।
क्या यह बड़ा राजनीतिक मोड़ है?
जोसेफ केंट का इस्तीफा ट्रंप प्रशासन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। यह न सिर्फ आंतरिक असंतोष को दर्शाता है, बल्कि आने वाले समय में अमेरिकी राजनीति और विदेश नीति में बड़े बदलाव का संकेत भी दे सकता है।
