बिजनौर अदालत में हुई ऐसी घटना कि सभी रह गए दंग, सजायाफ्ता ने दी जान से मारने की धमकी

Untitled 8 copy 24
  • उम्रकैद की सजा सुनते ही दोषी ने ADJ निजेंद्र कुमार को कही ऐसी बात कि प्रशासन को बढ़ानी पड़ी सुरक्षा

बिजनौर। जिला अदालत कक्ष के भीतर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद दोषी भड़क उठा और अपर जिला जज (ADJ) निजेंद्र कुमार को खुलेआम धमकी दे डाली। घटना के बाद न्यायिक सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और जज की सुरक्षा में इजाफा किया गया है।

ये भी पढ़ें

प्रेमिका की शादी होते बौखलाया प्रेमी, फिर कर डाला यह खतरनाक कांड… सुनकर फट जाएगा कलेजा

सूत्रों के मुताबिक जैसे ही अदालत ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई, वह आक्रोशित हो गया। अदालत कक्ष में मौजूद लोगों के सामने ही उसने जज को धमकी भरे शब्द कहे। अचानक हुए इस घटनाक्रम से कुछ देर के लिए कोर्ट रूम का माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया।

ये भी पढ़ें

न उम्र की सीमा हो… गर्लफ्रेंड के साथ होटल गया 56 साल का आदमी, दिल दे गया धोखा…

घटना के बाद संबंधित धाराओं में शिकायत दर्ज की गई है। न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अदालत परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जा रही है। उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन जस्टिस अमरजीत त्रिपाठी कहते हैं कि यह घटना एक बार फिर बताती है कि न्यायपालिका की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जज की बजाय छुटभैये नेता भी सुरक्षा के साथ घूमते अक्सर देखने को मिलते हैं। सरकार को इस पर रोक लगाते हुए जजों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

13 साल की मासूम बनी मां, 14 वर्ष की बच्ची को हुआ बच्चा, खौफनाक सच जानकर फूल जाएंगी सांसे…

अदालत के भीतर इस तरह की घटना ने न्यायिक गरिमा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं आईपीएस अशोक शुक्ल कहते हैं कि सजा सुनाए जाने के बाद संभावित आक्रोश को देखते हुए संवेदनशील मामलों में अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है। वहीं बिजनौर प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल और मजबूत किए जाएंगे।

 

Spread the love

Mass Marriage Scheme
Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी गरीबों का सहारा- विधायक ऋषि त्रिपाठी

एक दूजे के लिए हुए 220 जोड़े,मिला नया आसमान उमेश चन्द्र त्रिपाठी : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को नौतनवां कस्बे के एक मैरेज हॉल में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 220 जोड़े एक-दूसरे के जीवनसाथी बने। पूरे समारोह में खुशियों, उत्साह और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। हिंदू, […]

Spread the love
Read More
homeslider International

डिलीवरी बॉयज पर बेंगलुरु पुलिस का नया एक्शन, फाइन की जगह क्लास

Delivery Boys : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले डिलीवरी बॉयज के लिए पुलिस ने सजा का तरीका बदल दिया है। अब पहली बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर डिलीवरी एजेंटों से जुर्माना वसूलने के बजाय उन्हें चार घंटे का अनिवार्य ट्रैफिक सेफ्टी लेक्चर अटेंड करना होगा। पुलिस का मानना है […]

Spread the love
Read More
Shubham Murder Case
Crime News

बहुचर्चित शुभम हत्याकांड: फरार चल रहा इनामी बदमाश मोनू यादव दबोचा गया

छिपकर रह रहे हत्यारोपी को यूपी STF ने राजस्थान से दबोचा सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Shubham Murder Case :  राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में बीते 14 जुलाई 20219 को टैक्सी बुक कराने के बाद चालक शुभम पांडेय की लूट के इरादे से हत्या करने वाले फरार चल […]

Spread the love
Read More