आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि पर बरसेगी गणेशजी की कृपा

राशिफल

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता


मेष : आज आपके ऊपर गणेशजी का आशीर्वाद रहेगा। इसलिए आप दिनभर मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास का और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है। फिर भी अपने विचारों और आवेश पर अंकुश रखें। विदेशी व्यापार से जुडे़ हुए लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा।

वृषभ : आज दिनभर मन आनंदित रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थित रूप से आप आगे बढ़ पाएंगे। योजना के अनुसार अपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग अच्छा मिलेगा। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।

मिथुन : आज का दिन मध्यम रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी की सलाह है। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रह सकती है, जिसके कारण मन में उद्वेग बना रहेगा। अपच के कारण स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रह सकता है। खर्च की भी मात्रा आज कुछ अधिक रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। वाद-विवाद से बचना ही ठीक है। अपमान अथवा मानभंग की स्थिति से बचें।

ये भी पढ़े

दूर होगा तनाव…इन राशियों की चमकेगी किस्मत

कर्क: आज मन को शांत रखना जरूरी है। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखें। छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति हो सकती है। घर में सदस्यों के साथ वाद-विवाद से बचें। धन खर्च के योग हैं। सामाजिकरूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखें। पूरी नींद लें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

सिंह: कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मिठास भी बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से भी आपको लाभ होगा। मन शांत रहेगा। भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत है। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है।

कन्या : आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर आप अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। फिर भी वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी। आर्थिक कार्य भी आज सुखपूर्वक संपन्न होंगे। नकारात्मक विचारों से आप दूर रहें। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होगी। छोटा प्रवास हो सकता है।

ये भी पढ़े

ढुण्ढिराज गणेश चतुर्थी आज: शुभ योग में करें पूजा, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएँ

तुला: आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा, ऐसे गणेशजी के आशीर्वाद हैं। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेगें। शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा। वैचारिक रूप से दृढ़ता रहेगी। सृजनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

वृश्चिक: आज मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है। सगे-संबंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रह सकती है। मन परचिंता के बादल छा सकते हैं। तनाव को खुद पर हावी न होने दें। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्यों में सावधानी रखें। हर विषय में संयमित व्यवहार अनर्थ होने से बचा लेगा।

ये भी पढ़े

महर्षि याज्ञवल्क्य जयंती आज: वेदों के महान ज्ञाता और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के उज्ज्वल स्तंभ को नमन

धनु : आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। किसी स्नेहीजन के साथ सुखद समय बिताएंगे। मित्रों के साथ रमणीय स्थानों में पर्यटन का आयोजन होगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे। पत्नी तथा पुत्र द्वारा लाभ प्राप्ति की संभावना है।

मकर  : परिवार और संतान के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। बिजनस में मनी कलेक्शन के लिए बाहर जाना पड़ सकता है, जो कि लाभप्रद रहेगा। धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। व्यवसाय में भी आपको पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। अचानक होनेवाली घटनाओं में संयम से काम लें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

कुंभ : प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। शिथिलता और आलस्य बना रह सकता है, फिर भी मानसिकरूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है। संतान के विषय में चिंता हो सकती है।

मीन : आज अनैतिक कार्य में न पड़ें। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना जरुरी है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें। किसी भी ऐसे कार्य से बचें जो गैरकानूनी हो। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। मानसिक रूप से आप थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिवार में विवाद से बचें। ईष्टदेव का जप-ध्यान और उनके प्रति आपकी आस्था आपको उचित मार्ग दिखाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों की बदल सकती है किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 10 दिन के अवकाश पर, 27 अगस्त को लौटेंगी लखनऊ

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 17 अगस्त से 10 दिन के अवकाश पर हैं। अपने करीब सात वर्ष के कार्यकाल में यह पहली बार है जब वह इतनी लंबी छुट्टी पर गई हैं। बताया गया है कि राज्यपाल ने पारिवारिक और निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अवकाश […]

Spread the love
Read More
Supreme Court Verdict
homeslider Uttar Pradesh

माता-पिता अपनी संपत्ति से बच्चों को कर सकते है बेदखल

Supreme Court Verdict: बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल और सम्मान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी वरिष्ठ नागरिक के भरण-पोषण, सुरक्षा और गरिमा की रक्षा के लिए जरूरी हो, तो संबंधित ट्रिब्यूनल बेटे, बहू या अन्य रिश्तेदारों को उनकी संपत्ति से बेदखल करने का आदेश […]

Spread the love
Read More