UGC के नए नियम के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन

राजधानी लखनऊ में शनिवार को यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सवर्ण समाज के बैनर तले बड़ा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित नियम भेदभावपूर्ण हैं और समाज के एक वर्ग को संस्थागत सुरक्षा से बाहर कर सकते हैं। परिवर्तन चौक से शुरू हुए इस विरोध मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और “काला कानून वापस लो” जैसे नारे लगाए गए।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ अतिरिक्त बल और आरएएफ की तैनाती की गई। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहा, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Microsoft का बड़ा ऐलान: भारत समेत ग्लोबल साउथ में AI पर 50 अरब डॉलर निवेश

विवादित प्रावधानों को लेकर मामला पहले ही सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। शीर्ष अदालत ने प्रारंभिक सुनवाई में नियम के कुछ हिस्सों पर अंतरिम रोक लगाते हुए केंद्र सरकार और यूजीसी से जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया नियमों की परिभाषा सीमित और अस्पष्ट प्रतीत होती है, जिसके व्यापक प्रभाव हो सकते हैं।

याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि नए नियमों में जाति-आधारित भेदभाव की परिभाषा केवल एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय तक सीमित कर दी गई है, जिससे अन्य वर्गों को संस्थागत संरक्षण से वंचित किया जा सकता है। अदालत ने फिलहाल 2012 के पूर्ववर्ती विनियमों को बहाल रखने का निर्देश दिया है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक नियम पूरी तरह वापस नहीं लिए जाते, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं प्रशासन का दावा है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और शहर में शांति बनी हुई है।

homeslider Uttar Pradesh

क्राइम मीटिंग के बाद बड़ा एक्शन: नोएडा पुलिस कमिश्नर ने दिखाई सख्ती, थाना प्रभारी समेत दो सस्पेंड

ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, कमिश्नर ने दो को किया सस्पेंड कानून-व्यवस्था पर फोकस, लापरवाह अफसरों पर गिरी गाज कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का सख्त संदेश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं अगर आप कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर नजर रखते हैं। तो नोएडा से आई यह खबर काफी अहम है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने हाल ही में हुई […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मथुरा में नाव हादसा: लुधियाना के श्रद्धालु बने शिकार, कई लापता

यमुना में मौत का मंजर: स्टीमर पलटने से चीख-पुकार, रेस्क्यू जारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पलट गया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसा […]

Read More
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी चुनाव से पहले बड़ा अपडेट: फाइनल वोटर लिस्ट में भारी बदलाव

UP फाइनल वोटर लिस्ट जारी: 13.39 करोड़ मतदाता, 2.06 करोड़ नाम कटे लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) 2026 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस बार प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 13.39 करोड़ दर्ज की गई है, जो 2024 की तुलना […]

Read More