महराजगंज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की हुई बैठक

  • जनगणना कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं! DM

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज।भारत की आगामी जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि जनगणना भारत सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

उन्होंने जनगणना 2027 के सुचारू, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन के लिए तहसील, निकाय एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि जिस प्रकार निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी तत्परता एवं गंभीरता से संपन्न कराया जाता है, उसी प्रकार जनगणना-2027 के कार्य को भी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न की जाएगी। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं भवनों की गणना की जाएगी तथा द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। उन्होंने अवगत कराया कि समस्त प्रक्रियाएं सीएमएम पोर्टल के माध्यम से संपादित की जाएंगी। जनगणना-2027 के लिए अम्बिका मौर्य को जनपद महराजगंज का प्रभारी नामित किया गया है। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

उन्होंने बताया कि चार्ज अधिकारी, प्रगणक एवं सुपरवाइजर को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे गणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। बताया कि सात से 21 मई 2026 (15 दिवस) तक स्व-गणना की अवधि निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत नागरिक स्वयं अपनी आवश्यक जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। इसके उपरांत 22 मई 2026 से प्रगणक एवं सुपरवाइजर द्वारा स्थलीय सत्यापन कर आंकड़ों को अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, अपर उप जिलाधिकारी विजय यादव, उप जिलाधिकारी फरेंदा एवं नौतनवां सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं निकायों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

homeslider Purvanchal

भारत-नेपाल सीमा पर ‘गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा’ का शुभारंभ

56 शिविरों में 25 हजार मरीजों का होगा उपचार गोरखपुर। भारत-नेपाल सीमावर्ती वनवासी एवं जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आनुषंगिक शाखा “नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (एन.एम.ओ.)” गोरक्ष प्रांत द्वारा ‘गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा’ का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा 20 से 22 फरवरी 2026 तक […]

Read More
Purvanchal

ध्वनि प्रदूषण की शिकायत पर डीजे संचालकों पर होगी कड़ी कार्रवाई : दुर्गेश कुमार पांडे

संत कबीर नगर से आशुतोष मिश्रा की रिपोर्ट महुली । थाना परिसर में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत समस्त डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार पांडे ने किया बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष ने सभी डीजे संचालकों को शासन की मंशा के […]

Read More
Purvanchal

तिरछी नजरों से: रावलपिंडी एक्सप्रेस से ‘घरेलू चाय स्पेशल’ तक का सफर

पंडित ध्रुव चंद्र त्रिपाठी नाथनगर। अरे जनाब, वक्त-वक्त की बात है। एक जमाना था जब पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैदान में उतरती थी तो बल्लेबाजों के हेलमेट के स्क्रू अपने-आप कसने लगते थे। वसीम अकरम की सुई की नोक वाली स्विंग, वकार यूनुस की उंगलियां चटकाने वाली यॉर्कर और शोएब अख्तर… भाई साहब! वो तो […]

Read More