सिंगार नगर में लगा स्वास्थ्य परीक्षण व मेगा रक्तदान शिविर

Untitled 6 copy 19
  • रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

लखनऊ। EBC पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यालय सिंगारनगर में बुधवार को एक स्वास्थ्य परीक्षण व मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन कंपनी के डायरेक्टर सुमित मलिक के स्वयं रक्तदान के साथ हुआ। इस शिविर में कंपनी के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अभूतपूर्व योगदान से इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर रक्तदान महादान में भागीदारी की गई।

रक्तदान के साथ एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। जिसमें कंपनी के समस्त कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण अवध हॉस्पिटल ,आलमबाग की टीम ने किया। जिसमें प्रमुखता से अवध हॉस्पिटल के डायरेक्टर सतेंद्र कुमार भवनानी, डॉक्टर मीनल, मैनेजर मेघा शर्मा , डॉक्टर कामिनी सिंह, अनीता शुक्ला, रामू तिवारी, मनीष, अतुल, विकास, सुनील बाजपेई, चंदन, प्रिंस, दुर्गेश शुक्ला एवं अन्य शामिल रहें। डॉ प्राची अग्रवाल ने महिलाओं में तेजी से बढ़ते हुए ब्रेस्ट कैंसर व सर्विक्स कैंसर और आज के इस दौर में देरी से हो रही शादियों के बाद बच्चे होने में समस्याओं पर अपने विचार रखें और युवा टीम का मार्गदर्शन भी किया।

ये भी पढ़े

आत्महत्या मामले में फतेहगढ़ सेंट्रल जेल अधीक्षक पर होगी कार्रवाई!

इस शिविर को सफल बनाने में कंपनी के जनरल मैनेजर आरएन बाजपेई, सतीश निगम ने अग्रणी भूमिका निभाई। शिविर में रक्तदान करने वालों में प्रार्थना गुप्ता, राजीव गौतम, वंदिता, वैभवी निगम, विनय कुमार, हर्ष रावत, आस्था शर्मा, मोहम्मद आफताब, अमन प्रताप सिंह, रौनक कश्यप, शशि शेखर, अजय गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, बिट्टू कुमार, अनुभा, हर्षिता सिंह, पूजा शर्मा को प्रशस्ति पत्र व एक कॉफ़ी मग अवध ब्लड बैंक की टीम ने भेंट किया। सतीश निगम ने इस अवसर पर 30वी बार रक्तदान किया और अवध हॉस्पिटल की टीम द्वारा उनका भी सम्मान किया गया। डॉ करुणेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय मौसमी बुखार चल रहा है। जिसमे रक्त की बहुत आवश्यकता पड़ रही है। आज जो रक्तदान शिविर हुआ है उसमे काफी लोगो की मदद की जा सकेगी।

Spread the love

Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More