एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
सोनौली महराजगंज! भारत-नेपाल सीमा सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और आबकारी विभाग ने एक संयुक्त अभियान में 17 किलो 590 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया है। यह कार्रवाई 17 फरवरी को की गई, जिसमें एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान दिल्ली के दरियागंज निवासी वाहिद हुसैन (42) पुत्र जमीर हुसैन के रूप में हुई है। उसे तीन बैग में रखे गांजे के साथ पकड़ा गया। यह गांजा थाईलैंड से हवाई मार्ग से काठमांडू लाया गया था, जिसे दिल्ली में किसी को डिलीवर किया जाना था। जांच में सामने आया है कि वाहिद हुसैन पहले पकड़े गए गांजा तस्करों के एक समूह से जुड़ा है। उसे इस तस्करी के लिए लगभग 30,000 रुपये, होटल में रहने का खर्च और फ्लाइट का टिकट भी मिलता था।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें
2027 में फिर बनेगी डबल इंजन सरकार: योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा
मान्य अवधेश कुमार चौधरी, महिला आरक्षी सामान्य पिंकी सरवन शामिल थे। आबकारी विभाग की ओर से आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव, प्रधान आबकारी सिपाही अनंत कुमार पांडेय, आबकारी सिपाही सुरेश कुमार सोनकर और आबकारी सिपाही रामसूरत चौरसिया ने भी भाग लिया। सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद, अभियुक्त वाहिद हुसैन को बरामद गांजे के साथ अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (बाराबंकी) को सौंप दिया गया है।
ये भी पढ़ें
कानपुर में रंजिश के कारण हिंसक संघर्ष, भाजपा नेता सोनू राठौर घायल
