भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का महराजगंज जनपद में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। सांसद एवं केन्दीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का‌ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज निचलौल,ठूठीबारी बरगदवा क्षेत्र में स्थित पंड़िया ताल समय माता मंदिर प्रांगण में विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जानकारी के मुताबिक प्रथम आगमन मौके पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सर्व प्रथम पंड़िया ताल समय माता का दर्शन कर आशीर्वाद लिया इसके बाद कार्यकर्ताओ ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस कार्यक्रम में जिला से लेकर विधानसभा एवं नौतनवां तहसील के सभी ब्लाकों व नगरों से भाजपा नेताओं की भारी भीड़ देखने को मिली, नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने प्रदेश अध्यक्ष का विशेष रूप से स्वागत करते हुए आसन ग्रहण कराया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि जनपद के हर नगर और हर एक गांव को विकास की धारा से जोड़ने व विकास कार्यों को लेकर लोगों को संबोधित किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक बाबा, अशोक जायसवाल, लालचंद चौधरी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, जिला संयोजक रवि वर्मा, सुभाष यादव, राजू जायसवाल,सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का सोमवार को महराजगंज जनपद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका दूसरा जनपद दौरा था। जिले भर में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। कई स्थानों पर जेसीबी और बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। सिसवा,सिंदुरिया, मिठौरा, बरोहिया ढाला, निचलौल, गड़ौरा, ठूठीबारी और पाड़िया ताल जैसे विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए एकत्र हुए।

सिंदुरिया और मिठौरा ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिठौरा बाजार में अनिल जोशी, बरोहिया ढाला में अजय कुमार श्रीवास्तव, तथा निचलौल में धीरू सिंह और शिवनाथ मद्धेशिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर चौधरी का स्वागत किया। पाड़िया ताल स्थित माता मंदिर में पंकज चौधरी ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता के चरणों में नमन करते हुए क्षेत्र और प्रदेश के लोककल्याण तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

अपने स्वागत से अभिभूत पंकज चौधरी ने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता का है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद और परिश्रम को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिलने का श्रेय दिया। चौधरी ने आश्वासन दिया कि वह पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, अजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष सिंह, दयाशंकर सिंह, अंशु पांडेय, बस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजन पटेल, गौतम चौधरी, प्रमुख प्रतिनिधि धीरू सिंह, पूर्व प्रमुख अमरेंद्र मणि पांडेय, पूर्व प्रमुख रणजीत बहादुर उर्फ पप्पू सिंह, बाबू नंदन शर्मा, चेयरमैन गिरिजेश जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि इंजी. विवेक गुप्ता, देवीदीन अग्रहरी, छोटेलाल थापा और जितई चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Purvanchal

DPRO श्रेया मिश्रा और प्रधान प्रतिनिधि में तीखी नोकझोंक, विकास भवन में मचा हंगामा

अभद्रता के आरोप को लेकर कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग उठाई, उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जनपद के विकास भवन परिसर में बुधवार को उस समय अचानक माहौल गर्म हो गया जब जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रेया मिश्रा और पनियरा ब्लॉक के सोहांस ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हो […]

Read More
Purvanchal

नवागत पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार

सलामी के बाद कार्यालय का किया निरीक्षण कानून-व्यवस्था मजबूत करने और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। जनपद महराजगंज में नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के आगमन पर बुधवार को पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस परिसर में उन्हें औपचारिक सलामी दी गई। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने […]

Read More
Purvanchal

धानी का मुख्य चौराहा अब “वीर एकलव्य चौराहा” के नाम से प्रसिद्ध विधायक वीरेंद्र चौधरी ने वैदिक विधि से किया वीर एकलव्य की प्रतिमा का लोकार्पण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी फरेंदा/महराजगंज। धानी विकासखंड के मुख्य चौराहे को अब “वीर एकलव्य चौराहा” के नाम से जाना जाएगा। इस पहल का उद्देश्य महाभारत काल के महान धनुर्धर वीर एकलव्य की स्मृतियों को सदैव जीवंत बनाए रखना है। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने चौराहे के मध्य वैदिक […]

Read More