यूपी विधानसभा में बेरोजगारी पर तीखी बहस, सत्ता और विपक्ष आमने-सामने

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बेरोजगारी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार देरी से युवाओं के कीमती वर्ष बर्बाद हो रहे हैं और अभ्यर्थी असमंजस की स्थिति में जीने को मजबूर हैं।   डॉ. सोनकर ने यह भी सवाल उठाया कि विभिन्न आयोगों द्वारा जारी भर्तियों में रिक्त पदों की स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती। उन्होंने सरकार से पूछा कि प्रदेश में कुल कितने पद खाली हैं और उन्हें भरने के लिए ठोस समय-सीमा क्या है। उनके बयान के दौरान सदन में विपक्षी सदस्यों ने भी समर्थन में आवाज उठाई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़े

विद्युत चोरी पर सख्ती से रोक लगाई जाय : धामी

जवाब में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 का कैलेंडर पहले ही प्रकाशित किया जा चुका है। साथ ही यह भी दावा किया कि 2017 के बाद से अब तक 47 हजार पदों पर नियुक्तियां की गई हैं और आरक्षण नियमों का पूरी तरह पालन हुआ है।

ये भी पढ़े

पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार का निधन, संगठन में शोक की लहर

 

हालांकि, वित्त मंत्री के जवाब से विपक्ष संतुष्ट नहीं दिखा। सदन में नारेबाजी और शोर-शराबा बढ़ गया, जिससे कार्यवाही कुछ समय के लिए बाधित हुई। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि विधानसभा अध्यक्ष को कुछ देर के लिए अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी।बजट सत्र से पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस के मनरेगा बचाओ अभियान को “खोखला” बताते हुए विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से गांवों में वास्तविक विकास हुआ है। स्पष्ट है कि बेरोजगारी का मुद्दा आने वाले दिनों में और राजनीतिक गर्मी बढ़ा सकता है।

 

 

Politics Uttar Pradesh

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

     उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक विशाल पदयात्रा आयोजित की गई है जो बाली इंटर कॉलेज निचलौल से आरंभ होकर चौक तिराहा तहसील गेट मुख्य चौराहा होते हुए मंडी परिषद निचलौल पर जाकर एक सभा में तब्दील हो […]

Read More
Education Uttar Pradesh

लखनऊ विश्वविद्यालय में ‘समता संवर्धन मार्च’ पर रोक, छात्रों और पुलिस में टकराव

लखनऊ।  विश्वविद्यालय में शुक्रवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब विभिन्न छात्र संगठनों ने यूजीसी के समर्थन और सामाजिक न्याय से जुड़ी मांगों को लेकर ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की कोशिश की। छात्रों का कहना था कि यह मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाना था, जिसकी पूर्व सूचना […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

रामपुर के बाद अब बाराबंकी में अधिवक्ता की सरेराह गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी

  वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी बाराबंकी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स जब-तक पहुंचते कातिल मौके से भाग निकले पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही पड़ताल सफेदाबाद क्षेत्र स्थित असैनी मोड़ के पास हुई घटना का मामला   ए अहमद सौदागर लखनऊ। रामपुर जिले के जिला […]

Read More