देहरादून के राजपुर रोड में जिम से निकलते ही युवक की सरेआम हत्या

देहरादून। राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह हुए सनसनीखेज गोलीकांड ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिटी सेंटर स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम के बाहर 45 वर्षीय विक्रम शर्मा की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। हमलावर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, विक्रम शर्मा सुबह लगभग 9 बजे जिम पहुंचे थे। करीब डेढ़ घंटे बाद जैसे ही वह नीचे उतरे, पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोलियां इतनी नजदीक से चलाई गईं कि उन्हें संभलने या जवाबी कार्रवाई का मौका तक नहीं मिला। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़े

विद्युत चोरी पर सख्ती से रोक लगाई जाय : धामी

सूत्रों का कहना है कि विक्रम को किसी खतरे की आशंका थी और वह हथियार लेकर चलता था, लेकिन इस हमले में उसे प्रतिक्रिया का अवसर नहीं मिला। अपराध जगत में विक्रम शर्मा का नाम झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अखिलेश सिंह के साथ जोड़ा जाता रहा है। चर्चाओं के अनुसार, विक्रम को गिरोह का रणनीतिकार और अखिलेश को उसका क्रियान्वयनकर्ता माना जाता था।

ये भी पढ़े

पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार का निधन, संगठन में शोक की लहर

साल 2007 में जमशेदपुर में हुए चर्चित हत्या कांड के बाद उसका नाम खुलकर सामने आया था। इसके बाद वह भूमिगत हो गया और गिरोह का संचालन पर्दे के पीछे से करने लगा। हालांकि इन मामलों में कई आरोप अदालत में साबित नहीं हो सके। अपराध जगत में विक्रम शर्मा को कथित तौर पर ‘मैनेजमेंट मास्टर’ कहा जाता था। कहा जाता है कि उसने पुलिस, पॉलिटिशियन और प्रेस को साधने की रणनीति अपनाई। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई।

ये भी पढ़े

हार्दिक पांड्या का धमाकेदार प्रदर्शन, POTM पुरस्कार जीतकर एलिट क्लब में शामिल

 

Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में दहेज हत्या का मामला: पति-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

बरौली गांव के पिता की तहरीर पर केस दर्ज; शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरौली गांव निवासी पिता की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत हरिहरपुर के चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज […]

Read More
Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More