जनपद न्यायाधीश ने नौतनवां तहसील के सभागार में रेवन्यू बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

  • अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़: अरविंद मलिक
  • तहसील प्रशासन और अधिवक्ता समन्वय से जनता को बेहतर सेवा: नवीन कुमार
  • नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव बोले- संगठन हित सर्वोपरि

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक ने आज नौतनवां तहसील के सभागार में रेवेन्यू वार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद मालिक रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम न्यायालय नौतनवां के न्यायाधीश विपुल कुमार यादव, उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, तहसीलदार कर्ण सिंह और नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी और गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने समारोह को विशेष बना दिया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद मालिक ने रेवेन्यू बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, सचिव दयानंद यादव, संयुक्त मंत्री प्रभाकर विश्वकर्मा और विनय आनंद चौधरी को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों का औपचारिक रूप से निर्वहन शुरू कर दिया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अरविंद मालिक ने कहा कि “अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की सशक्त कड़ी हैं। उनकी निष्पक्ष भूमिका न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी, संवेदनशील और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।” उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दायित्वबोध, गरिमा और निष्ठा के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़े

सात करोड़ के हाइड्रोपोनिक वीड की बड़ी खेप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि तहसील प्रशासन और अधिवक्ताओं का बेहतर समन्वय आम जनता को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण न्यायिक व राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगा। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल की बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के अधिकारों, हितों और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शुक्ला एडवोकेट ने संगठनात्मक एकता को प्राथमिकता देने और पेशेवर आचरण को मजबूत करने की बात कही। कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के बीच समन्वय और सहयोग की भावना को और मजबूत करेंगे। समारोह का समापन अधिवक्ताओं के बीच आपसी संवाद, शुभकामनाओं और नेक इच्छाओं के आदान-प्रदान के साथ संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम को अधिवक्ता समुदाय की सक्रिय भागीदारी, अनुशासन और गरिमामय वातावरण के लिए भी को सराहा गया।

Politics Purvanchal

नौतनवां में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

शासन द्वारा नामित सभी सभासद नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं – ऋषि त्रिपाठी विधायक उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नगर पालिका परिषद नौतनवां में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बड़े ही भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पांच नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता […]

Read More
International Politics Purvanchal

देश में राजस्व बढ़ाने के तस्करी पर लगे कड़ाई से अंकुश- मधु अर्याल

तस्करी पर रोक लगाना नेपाल के एजेंडे में शामिल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इस कारण नेपाल को आर्थिक चोट लगती है। इस बार नेपाल में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसने अपने 100 दिन का रोड मेप तैयार कर लिया है। इसमें तस्करी रोकना मुख्य […]

Read More
Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More