शिवपुरी में युवाओं के लिए बेसिक रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू

ऋषिकेश। उत्तराखंड को देश के अग्रणी साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के सहयोग से शिवपुरी (ऋषिकेश) में स्थानीय युवाओं के लिए बेसिक रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किया है। उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास नीति एवं साहसिक पर्यटन संवर्धन की दृष्टि के अनुरूप आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करने के साथ उन्हें एडवेंचर पर्यटन क्षेत्र में पेशेवर अवसरों से जोड़ेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान, औली के महानिरीक्षक/प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह रावत ने आईटीबीपी अधिकारियों एवं विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 09 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसमें राज्य के विभिन्न जनपदों से चयनित 17 स्थानीय युवाओं को आईटीबीपी के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा व्हाइट वाटर राफ्टिंग का तकनीकी, सुरक्षा आधारित एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल युवाओं में साहसिक खेलों के प्रति पेशेवर दक्षता विकसित करने के साथ पर्यटन उद्योग से जोड़कर आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी। पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने अपने संदेश में कहा कि उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन युवाओं के लिए सम्मानजनक रोजगार और वैश्विक अवसरों का माध्यम बन रहा है।

आईटीबीपी जैसे प्रशिक्षित बल के सहयोग से स्थानीय युवाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। राज्य को सुरक्षित, प्रशिक्षित एवं पेशेवर एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद राज्य में सुरक्षित एवं व्यवस्थित साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आईटीबीपी सहित अन्य विशेषज्ञ संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर भविष्य में भी ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम संचालित करती रहेगी। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें विभिन्न साहसिक पर्यटन गतिविधियों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
homeslider International Politics

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश कुमार लेखक की गिरफ्तारी से नेपाल में पसरा सन्नाटा

दहशत में हैं भ्रष्टाचारी नेता और अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू।  नेपाल में सत्ता परिवर्तन की अनुभूति का आगाज आगजनी और प्रदर्शनों से होगा, नेपाल की जनता ने ऐसा नहीं सोचा था। ठीक है राजनीति में “बदले की भावना” भी एक अध्याय है लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार ठीक था। माना कि पूर्व पीएम और […]

Read More
Education homeslider International

नेपाल में शिक्षा माफियाओं पर बालेन सरकार का शिकंजा

15 दिनों में कोचिंग सेंटर बंद करने का आदेश उमेश चन्द्र त्रिपाठी भैरहवा। नेपाल की बालेन सरकार ने शिक्षा के नाम पर चल रहे कोचिंग धंधे पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि अब एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी और ब्रिज कोर्स के नाम पर छात्रों और […]

Read More