कुष्ठ रोग के प्रति भेदभाव समाप्त करने की अपील: फार्मेसिस्ट फेडरेशन

  • स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान
  • नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक

लखनऊ। कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों, डर और भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी से 13 फरवरी तक पूरे देश में चलाया जा रहा है। इस वर्ष कुष्ठ जागरूकता पखवाड़े की थीम “कुष्ठ के प्रति कलंक और भेदभाव समाप्त करना तथा गरिमा सुनिश्चित करना” रखी गई है। अभियान के अंतर्गत कुष्ठ के शुरुआती मामलों की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार एवं पूर्ण इलाज सुनिश्चित करने के साथ-साथ विकलांगता की रोकथाम एवं प्रबंधन की रणनीतियों को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इस क्रम में फार्मेसिस्ट फेडरेशन ने देश एवं प्रदेश के समस्त फार्मासिस्टों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और आम जनता को कुष्ठ रोग के बारे में सही एवं वैज्ञानिक जानकारी देकर जागरूक करें। फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से इलाज योग्य है तथा सरकार द्वारा इसका निःशुल्क एवं प्रभावी उपचार (मल्टी ड्रग थेरेपी एमडीटी) सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध है। समय पर पहचान और नियमित उपचार से रोग पूरी तरह ठीक हो जाता है और रोगी सामान्य जीवन जी सकता है। यह आवश्यक है कि रोगी द्वारा प्रथम खुराक लेने के बाद संक्रमण फैलाने की संभावना 99% कम हो जाती है।

फेडरेशन की वैज्ञानिक समिति के चेयरमैन डॉ हरलोकेश ने स्पष्ट किया कि कुष्ठ रोग किसी को छूने, साथ बैठने, भोजन करने या सामान्य सामाजिक संपर्क से नहीं फैलता। इसके बावजूद समाज में फैली गलत धारणा के कारण कुष्ठ रोगियों को आज भी भेदभाव, उपेक्षा और सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ता है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। अंत में फार्मेसिस्ट फेडरेशन ने यह संदेश दिया कि “कुष्ठ रोग से डरें नहीं, भेदभाव न करें, इलाज अपनाएँ और सम्मान दें। सामूहिक प्रयासों से ही कुष्ठ मुक्त एवं भेदभाव मुक्त समाज का निर्माण संभव है। फेडरेशन की वैज्ञानिक समिति के महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि जनपद शाखाओं और सभी विंग्स द्वारा अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें पंपलेट, पोस्टर, नुक्कड़ नाटक आदि प्रमुख हैं । फार्मेसी शिक्षण संस्थानों में भी जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं । लखनऊ में राज्य कुष्ठ अधिकारी डॉ जया देहलवी के नेतृत्व में फन मॉल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें विभागीय अधिकारियों के साथ फेडरेशन की तरफ से खूब सिंह और यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन के उपाध्यक्ष अजीत, सचिव राहुल, अवधेश आदि उपस्थित रहे ।

 

Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

नई दिल्ली में खेलों का महाकुंभ: 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैम्पियनशिप का भव्य आगाज़

नई दिल्ली। राजधानी के प्रतिष्ठित आर.के. खन्ना टेनिस स्टेडियम में 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैम्पियनशिप 2025–26 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार मुख्य अतिथि के […]

Read More