पुलिस विभाग को हाईकोर्ट की बड़ी फटकार, कहा- आगे से किया तो खैर नहीं

  • हत्या मामले में पुलिस की भूमिका पर उच्च न्यायालय सख्त,
  • नोएडा पुलिस कमिश्नर और हापुड़ SSP को कोर्ट में पेश होने का आदेश

 नया लुक डेस्क

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के एक गंभीर मामले में पुलिस की भूमिका पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर और हापुड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने पाया कि पुलिस ने गैर-जमानती वारंट की तामील में लापरवाही बरती, जिससे आरोपी को राहत मिली और न्यायिक प्रक्रिया बाधित हुई। कोर्ट ने इसे पुलिस और अपराधी के संभावित “सांठगांठ” का उदाहरण बताया है।

ये भी पढ़े

ओवैसी का बड़ा बयान: “बदले की राजनीति छोड़ो, पहले बदलाव लाओ”

12 फरवरी 2026 को व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य

जस्टिस सलिल कुमार राय और न्यायमूर्ति सत्य वीर सिंह की खंडपीठ ने निर्देश दिया है कि दोनों वरिष्ठ अधिकारी 12 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहें। यह मामला हत्या के आरोपी कौशल किशोर उर्फ बाबा की अपील से जुड़ा है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए आरोपी को बुलाने हेतु गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

पुलिस रिपोर्ट और आरोपी के हलफनामे में विरोधाभास

सूरजपुर थाना प्रभारी ने कोर्ट में रिपोर्ट दी कि आरोपी का पता सत्यापित नहीं हो सका, इसलिए वारंट वापस किया जा रहा है। हालांकि, आरोपी ने स्वयं 10 जनवरी को दाखिल हलफनामे में स्वीकार किया कि पुलिस ने उसे वारंट की जानकारी दी थी। पुलिस रिपोर्ट और आरोपी के बयान में विरोधाभास को देखते हुए हाईकोर्ट ने इसे मिलीभगत का संकेत माना।

ये भी पढ़े

ग्रेटर नोएडा : चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी घायल

“अपराधी स्थानीय पुलिस को मैनेज कर रहा था” – हाईकोर्ट

कोर्ट ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि अपराधी स्थानीय पुलिस को मैनेज कर रहा था और गैर-जमानती वारंट को विफल करने का प्रयास किया गया ताकि मामले की सुनवाई मेरिट पर न हो सके। हाईकोर्ट ने इसे सेवा में कदाचार, अक्षमता और अवमानना का गंभीर मामला मानते हुए वारंट तामील से जुड़े सभी अधिकारियों को हलफनामा दाखिल कर अपनी विफलता स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

homeslider International

पश्चिम एशिया का तनाव और ‘डिजिटल दुनिया’ पर मंडराता खतरा

नया लुक डेस्क पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच ईरान की ओर से आई हालिया चेतावनी ने वैश्विक चिंता को एक नए आयाम पर पहुंचा दिया है। यह चिंता सिर्फ सैन्य टकराव तक सीमित नहीं, बल्कि दुनिया की डिजिटल संरचना-इंटरनेट-तक फैलती दिखाई दे रही है। ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने संकेत […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

झारखंड: मंगला जुलूस से निकालकर नाबालिग लड़की का रेप कर हत्या

पत्थर से गुप्तांग, चेहरा कुचला, दांत भी तोड़े लकीर पीट रही पुलिस नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में मंगला जुलूस देखने गई एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। किशोरी मंगलवार रात (24 मार्च 2026) गांव […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More