अब आया मजा: सांसद का नाम भी कटा, अब पंगे में फँसेगा स्थानीय प्रशासन

       एसआईआर में बदायूं सांसद का नाम कटने का आरोप, जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र

   नया लुक डेस्क

लखनऊ। बदायूं से सांसद आदित्य यादव ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। सांसद ने कहा कि एसआईआर (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में गड़बड़ी की जा रही है और बिना सहमति कई लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। सांसद ने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर मामले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फॉर्म-7 के दुरुपयोग के जरिए मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े

उत्तराखंड में शीघ्र ही सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा शुरू होगी : रावत

आदित्य यादव ने दावा किया है कि बदायूं जिले के बिसौली, बिल्सी, शेखुपुर और दातागंज क्षेत्रों में हजारों मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।सांसद ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है और इस मामले की शिकायत निर्वाचन आयोग को भी भेजी है।फिलहाल प्रशासन और निर्वाचन विभाग की ओर से मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा

ये भी पढ़े

किन्नरों ने की हद पार, चॉकलेट नहीं दी तो मुंह में थूका और किया ऐसा कि सुनकर रह जाएँगे दंग

 

 

National Politics Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा में बेरोजगारी पर तीखी बहस, सत्ता और विपक्ष आमने-सामने

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बेरोजगारी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार देरी से युवाओं के कीमती वर्ष बर्बाद हो रहे हैं और अभ्यर्थी […]

Read More
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी की 19 कचहरियों को बम से उड़ाने की धमकी

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लखनऊ, अयोध्या और काशी समेत 19 जिलों की कचहरियों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल सामने आया। धमकी की सूचना मिलते ही संबंधित जिलों में प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत सक्रिय हो गया। एहतियातन कचहरी परिसरों को खाली कराया गया और वहां […]

Read More
Politics Uttarakhand

विद्युत चोरी पर सख्ती से रोक लगाई जाय : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत वर्षों में पूर्ण की गई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की उपलब्धियों, एडीबी पोषित एवं नॉन-एडीबी पोषित गतिमान परियोजनाओं, मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास की गई परियोजनाओं, मुख्यमंत्री घोषणा से संबंधित कार्यों तथा आरईसी व पीएफसी […]

Read More