अलीगढ़: OYO होटल में युवक की संदिग्ध मौत, लिव-इन पार्टनर हिरासत में

नया लुक डेस्क

उत्तर प्रदेश। अलीगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना बुधवार की बताई जा रही है। युवक की प्रेमिका ने मौत को आत्महत्या बताया है, जबकि मृतक के परिजनों ने युवती पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

तीन साल से लिव-इन में रह रहे थे दोनों

यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आसिफ नगर, जमालपुर का है। मृतक की पहचान जीशान के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो रिक्शा चालक था। परिजनों के अनुसार, जीशान के होटल में काम करने वाली युवती काजल से उसके प्रेम संबंध थे। परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर जीशान ने करीब तीन साल पहले घर छोड़ दिया था। इसके बाद से दोनों गांधीपार्क इलाके में किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

होटल में हुआ विवाद, फिर मिली मौत की सूचना

पुलिस के मुताबिक, काजल वर्तमान में मसूदाबाद के पास स्थित एक होटल में सफाई और रसोई का काम करती है। काजल का कहना है कि बुधवार शाम जीशान नशे की हालत में होटल पहुंचा। उसने अपनी जर्सी उतारकर वाशिंग मशीन में डाल दी और होटल परिसर में नाचने लगा। काजल ने जर्सी न धोने की बात कही, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद जीशान होटल के ऊपरी हिस्से से होते हुए पास की एक निर्माणाधीन इमारत की ओर चला गया।

ये भी पढ़े

जुमे की नमाज़ के दौरान इस्लामाबाद की इमामबाड़गाह में भीषण धमाका…दहशत में डूबी राजधानी

निर्माणाधीन इमारत में फंदे से लटका मिला युवक

कुछ समय बाद होटल कर्मचारियों ने सूचना दी कि जीशान निर्माणाधीन इमारत में फंदे से लटका मिला है। काजल का दावा है कि वह जीशान को तुरंत टिर्री में डालकर जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का हंगामा, हत्या का आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही जीशान के परिजन अस्पताल पहुंचे और काजल पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि जीशान की मौत संदिग्ध है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

फिलहाल पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल्स और घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस का दावा है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से की जा रही है।

Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More