नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी ऐतिहासिक पारी खेली, जिसने क्रिकेट की दुनिया में नया रिकॉर्ड बना दिया। महज 80 गेंदों में 175 रन ठोककर वैभव ने न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। यह पारी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास की सबसे तेज शतकीय पारी रही, जबकि टूर्नामेंट के इतिहास में यह दूसरा सबसे तेज शतक भी दर्ज हो गया।
एक पारी, कई वर्ल्ड रिकॉर्ड
- वैभव सूर्यवंशी ने इस धमाकेदार इनिंग के साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए
- अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
- डेवाल्ड ब्रेविस का रिकॉर्ड तोड़ा (2022 में 18 छक्के)
- अब तक एक सीजन में 23 छक्के ठोक चुके हैं,
एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के- U19 वर्ल्ड कप
वैभव सूर्यवंशी : 23 (2026)
डेवाल्ड ब्रेविस : 18 (2022)
फिन एलेन : 18 (2018)
टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज शतक
वैभव ने महज 52 गेंदों में शतक पूरा किया, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। इस मामले में टॉप पर हैं, विल मलाजुक- 51 गेंद में शतक भारतीय खिलाड़ियों में सबसे तेज U-19 शतक अब भी राज बावा (69 गेंद) के नाम है।
यूथ वनडे में 100 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे क्रिकेट में भी इतिहास रच दिया है। वे 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले U-19 बल्लेबाज बन गए हैं।
दूसरे स्थान पर हैं : जवाबद अबरार (बांग्लादेश) 55 छक्के
175 रन-भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा U19 वर्ल्ड कप स्कोर
फाइनल मुकाबले में वैभव ने.. 15 चौके, 15 छक्के की मदद से 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।
