नया लुक डेस्क
इटावा। इटावा के रहने वाले मौलाना जर्जिश अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे उत्तर प्रदेश को मुसलमानों के लिए असुरक्षित बताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मौलाना लोगों से पश्चिम बंगाल में शिफ्ट होने की अपील करते हुए कहते हैं कि “अगर कहीं सेफ्टी है तो वह बंगाल में है। वायरल वीडियो में मौलाना जर्जिश अंसारी यह दावा करते दिखाई दे रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों के लिए हालात ठीक नहीं हैं, जबकि पश्चिम बंगाल को उन्होंने सुरक्षित स्थान बताया है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
ये भी पढ़े
जो रब है वही राम… की दरगाह पर एक हिंदू का तिलक धुललावा, मामला संगीन
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग मौलाना के बयान का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे भड़काऊ और तथ्यहीन बता रहे हैं। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है, जबकि सत्तापक्ष समर्थकों ने बयान को प्रदेश की छवि खराब करने की कोशिश करार दिया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस वायरल वीडियो और बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन मामले पर नजर रखी जा रही है।
