लंदन में रह रहे इमरान खान के बेटों का पाक सरकार पर गंभीर आरोप

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों ने शहबाज़ शरीफ सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। लंदन में रह रहे सुलेमान खान और कासिम खान का कहना है कि पाकिस्तानी सरकार जानबूझकर उन्हें वीज़ा नहीं दे रही, ताकि वे अपने पिता से मुलाकात न कर सकें। दोनों बेटों ने इसे न सिर्फ राजनीतिक प्रतिशोध बताया, बल्कि इसे मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन भी करार दिया है। इमरान खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। वे इस समय एक मामले में सजा काट रहे हैं। उनके परिवार का दावा है कि उन्हें लंबे समय से एकांत कारावास यानी काल कोठरी में रखा गया है और उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है।

सोशल मीडिया पर भावुक अपील

इमरान खान के बेटे कासिम खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि वह और उनके भाई पिछले 900 दिनों से अपने पिता से मिलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि उनके पिता को न तो परिवार से मिलने दिया जा रहा है और न ही स्वतंत्र डॉक्टरों से इलाज की अनुमति दी जा रही है।कासिम ने कहा, “एक कैदी को इलाज से वंचित करना क्रूरता है, और उसके बच्चों को उससे मिलने से रोकना सामूहिक सजा के बराबर है।” उन्होंने आरोप लगाया कि वीज़ा प्रक्रिया को जानबूझकर लटकाया जा रहा है।

ये भी पढ़े

सर्राफा बाजार में भूचाल! एक झटके में ₹24,000 लुढ़की चांदी, सोने की चमक भी पड़ी फीकी

 

स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती चिंता

परिवार के अनुसार, इमरान खान को आंखों से जुड़ी गंभीर बीमारी सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन (CRVO) का खतरा है, जो समय पर इलाज न मिलने पर स्थायी अंधेपन का कारण बन सकती है। हालांकि पाकिस्तान सरकार का कहना है कि उनकी सेहत ठीक है और हाल ही में आंखों की एक मेडिकल प्रक्रिया कराई गई है। इसके बावजूद, पीटीआई और खान के बेटों का दावा है कि जेल प्रशासन स्वतंत्र चिकित्सा सुविधा देने में लगातार बाधा डाल रहा है।

ये भी पढ़े

क्या बिहार में दोबारा होंगे विधानसभा चुनाव? प्रशांत किशोर की पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

 

अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील

इमरान खान के बेटों ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों और लोकतांत्रिक देशों से हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में लोकतंत्र खोखला हो चुका है और कानून अब राजनीतिक हथियार बन गया है।

 

homeslider International

पश्चिम एशिया का तनाव और ‘डिजिटल दुनिया’ पर मंडराता खतरा

नया लुक डेस्क पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच ईरान की ओर से आई हालिया चेतावनी ने वैश्विक चिंता को एक नए आयाम पर पहुंचा दिया है। यह चिंता सिर्फ सैन्य टकराव तक सीमित नहीं, बल्कि दुनिया की डिजिटल संरचना-इंटरनेट-तक फैलती दिखाई दे रही है। ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने संकेत […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

झारखंड: मंगला जुलूस से निकालकर नाबालिग लड़की का रेप कर हत्या

पत्थर से गुप्तांग, चेहरा कुचला, दांत भी तोड़े लकीर पीट रही पुलिस नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में मंगला जुलूस देखने गई एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। किशोरी मंगलवार रात (24 मार्च 2026) गांव […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More