IND vs PAK मैच पर सूर्यकुमार यादव का पहला रिएक्शन-बोले, “हमारी फ्लाइट बुक है,

नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस बार यह मेगा टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट से पहले 5 फरवरी को कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शामिल हुए। इस दौरान उनसे 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बहुप्रतीक्षित ग्रुप मैच को लेकर सवाल किया गया। इस पर सूर्या ने साफ शब्दों में कहा कि भारतीय टीम की सोच बिल्कुल स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान से खेलने से मना नहीं किया है, उन्होंने ही मना किया है। हमारी फ्लाइट बुक हो चुकी है और हम कोलंबो जा रहे हैं। हमारे मैच तय हैं पहले USA से, फिर नीदरलैंड्स से और उसके बाद पाकिस्तान से मुकाबला है।

उनके फैसले से हमारा कोई लेना-देना नहीं: सूर्या

सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा कि पाकिस्तान के फैसले पर टीम इंडिया का कोई कंट्रोल नहीं है। हमें जो शेड्यूल दिया गया है, उसके मुताबिक हम 15 फरवरी को मैच खेलने जा रहे हैं। हमने एशिया कप में भी उनके खिलाफ खेला था और अगर मुकाबला होगा तो इस बार भी जरूर खेलेंगे। इसके साथ ही सूर्या ने टीम इंडिया के शानदार फॉर्म और ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि टीम व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की जरूरत को प्राथमिकता देती है। हम कोशिश करते हैं कि माहौल हल्का रहे। खिलाड़ी अपनी फ्रीडम के साथ खेलते हैं। आपने देखा होगा कि इशान किशन ने 90 के पार पहुंचकर भी बेझिझक छक्का मारकर शतक पूरा किया।

ये भी पढ़े

मुस्तफिजुर रहमान को मिला नया ठिकाना, लाहौर कलंदर्स ने 6.44 करोड़ में किया साइन

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल ने भी दिया बयान

पाकिस्तान द्वारा मुकाबले के बहिष्कार की खबरों पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल ने कहा, कि इस पूरे मामले पर फैसला आईसीसी को लेना है। हम आईसीसी जो भी निर्देश देगा, उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे।

पाकिस्तान सरकार के आदेश पर लिया गया फैसला!

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान टीम भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला अपनी सरकार के निर्देश पर कर रही है। हालांकि अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अगर पाकिस्तान टीम इस मुकाबले का बहिष्कार करती है तो उस पर आईसीसी की तरफ से भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है। गौरतलब है कि पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है और उसे अपने सभी ग्रुप मैच कोलंबो में ही खेलने हैं। अब सबकी निगाहें आईसीसी के फैसले पर टिकी हैं, क्या क्रिकेट फैंस को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला देखने को मिलेगा या नहीं?

Sports

BCCI ने 2026-27 सीजन का घरेलू शेड्यूल किया ऐलान, भारत में होंगे वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के मैच

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026-27 के घरेलू सीजन के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस घरेलू सीजन में टीम इंडिया कुल 22 मैच खेलेगी और ये मुकाबले देश के 17 शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इस सीजन में चार विदेशी टीमें भारत का दौरा करेंगी – वेस्टइंडीज, श्रीलंका, […]

Read More
Sports

IPL 2026 से पहले पृथ्वी शॉ का इमोशनल बयान, बोले – गलतियों से सीख रहा हूं

IPL 2026 से पहले Prithvi Shaw एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से उनके करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, लेकिन अब वह नई शुरुआत के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद शॉ को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में  दिल्ली […]

Read More
Sports

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग जोड़ी तय,ऋतुराज गायकवाड़ ने किया बड़ा ऐलान

IPL 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की रणनीति धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है। टीम के कप्तान  ऋतुराज गायकवाड़ ने हाल ही में ओपनिंग जोड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिससे फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है गायकवाड़ ने बताया कि वह इस सीजन में  संजू सैमसन  के साथ […]

Read More