BREAKING NEWS : शायर मुनव्वर राना की बेटी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

Untitled 14 copy 2
  • हिबा राना बोलीं तीन लाख रुपये की कर रहे थे मांग

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। नामी-गिरामी शायर मरहूम मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना ने पति पर दहेज में तीन लाख रुपये नहीं देने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। सआदतगंज पुलिस ने आरोपी पति व उसके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सआदतगंज निवासी हिबा के मुताबिक 19 दिसंबर 2013 को उनका निकाह करीमगंज निवासी सैय्यद मोहम्मद साकिब से हुआ था। पिता ने आरोपी व उसके पिता हसीब को दहेज में लाखों के आभूषण और दस लाख रुपये भी दिए थे। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी पति उनसे आए दिन दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। विरोध पर जताने पर पति व ससुर आए दिन उन्हें पीटते और प्रताड़ित करने लगे।

ये भी पढ़े

मुरादाबाद में अवैध वसूली के आरोपी अधीक्षक पर कब होगी कार्यवाही!

हिबा ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर पिता ने आरोपियों की मांग पूरी कर दी। लेकिन नौ अप्रैल 2025 को वे एक बार फिर दहेज में तीन लाख रुपये और फ्लैट की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर पिता और ससुर ने उनकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह से उन्होंने अपनी जान बचाई। हिबा ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर जब उनकी बहन आर्शिया मिलने ससुराल आई तो साकिब ने बहन से भी गाली-गलौज शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने तीन तलाक देकर उन्हें और बहन को धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत सआदतगंज पुलिस से की। इंस्पेक्टर संतोष आर्य के मुताबिक मीडिएशन फेल होने पर केस दर्ज किया गया है।

सबूतों के आधार होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। तफ्तीश के दौरान, जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Crime News Uttar Pradesh

सोनौली में दुकान के अंदर घुसकर मारपीट का आरोप

पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली महराजगंज भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में आपसी विवाद को लेकर एक दुकान के अंदर घुसकर तीन भाइयों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कुछ नामजद और अज्ञात लोगों पर हमला कर […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सआदतगंज: पुलिस मुठभेड़ में कातिल के पैर में लगी गोली, हत्यारोपी गिरफ्तार

अंबेडकर पार्क के पास चाकू मारकर की थी रेहान गाजी की हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow: तीन दिन पहले सआदतगंज क्षेत्र के कैंपवेल रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास रामनगर निवासी 25 वर्षीय दूध विक्रेता रेहान गाजी की चाकू मारकर हुई हत्या करने वाले नामजद आरोपित उजैफा और पुलिस के बीच रविवार देर रात दुबग्गा […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मिड-डे मील के लिए लौकी तोड़ने गया चौथी का छात्र, बिजली के तार ने छीन ली जिंदगी

Baliya: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला स्थित अनुसूचित बस्ती के नवीन पोखरा प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) […]

Read More