BJP में खुली कलह, विधायक ने अपनी ही सरकार के मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

नया लुक डेस्क

बुंदेलखंड । महोबा से बड़ी सियासी खबर सामने आई है, जहां BJP विधायक ने अपनी ही सरकार के कैबिनेट मंत्री पर सार्वजनिक रूप से गंभीर आरोप लगाए हैं। चरखारी विधानसभा से BJP विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को लेकर खुलकर नाराज़गी जाहिर की। शनिवार को जब जल शक्ति मंत्री महोबा दौरे पर पहुंचे, तो विधायक ब्रजभूषण राजपूत और उनके समर्थकों ने उन्हें घेर लिया।

इस दौरान ‘नमामि गंगे परियोजना’ को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए। विधायक का कहना है कि जिले में योजनाओं के नाम पर ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। गौरतलब है कि अब तक ‘नमामि गंगे’ और ‘हर घर जल योजना’ को लेकर सवाल मीडिया उठाती रही थी, लेकिन अब सत्ताधारी पार्टी के विधायक खुद सड़क पर उतर आए हैं, जिससे सरकार के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है।

इस घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया है कि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। पार्टी के अंदर ही उठ रहे सवालों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। फिलहाल इस पूरे मामले पर जल शक्ति मंत्री या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे बेहद गंभीर घटनाक्रम माना जा रहा है।

Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More