लुंबिनी जाते समय सोनौली में तीन घंटे रुकीं थाई महारानी, जोरदार स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। थाईलैंड की महारानी चखुन सिनीनात वांगवजीरापकडी गुरुवार को तीन घंटे सोनौली में रहीं। लुंबिनी जाते समय सोनौली के 960 थाई बौद्ध विहार में उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां तीन घंटे रुकने के बाद महारानी लुंबिनी चली गईं। लुंबिनी में वे माया मंदिर का दर्शन करेंगी। इसके बाद चार्टेड जहाज से थाईलैंड चली जाएंगी। सोनौली में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचीं महारानी का सबसे पहले स्वागत किया गया। फिर उन्होंने विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने विहार के कर्मचारियों से बात कर उनको गिफ्ट प्रदान किया।

ये भी पढ़े

टिंडर शो में बवाल: कैमरे के सामने गालियां, थप्पड़ और कपड़े उतारने का ड्रामा, वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम नौतनवां नवीन कुमार, सीओ अंकुर गौतम और एसएसबी के अधिकारियों की टीम सुरक्षा में लगी रही। 70 सदस्यीय ग्रुप के साथ यात्रा पर हैं महारानी थाईलैंड की महारानी 70 सदस्यीय ग्रुप के साथ बौद्ध गया, कुशीनगर की यात्रा के बाद गुरुवार को सोनौली होते हुए नेपाल गईं।

ये भी पढ़े

मोदीनगर में पत्नी की हैवानियत: विवाद के दौरान पति की जीभ काटी, अब जिंदगी भर नहीं बोल पाएगा युवक

960 थाई बौद्ध विहार के मैनेजर राजेश शुक्ला ने बताया कि महारानी चार्टेड जहाज से थाईलैंड से भारत आई थीं। महारानी को भारत देखना था, इसलिए उन्होंने स्थल मार्ग से भारत की यात्रा की। इस दौरान फ्रा फ्रोम बजरा बौद्धि वोंग, फ्रा सोंग क्रान, फ्रा सोंग पोंग और फ्रा रंगसीत आदि मौजूद रहे।

homeslider Purvanchal

महराजगंज महारैली में हंगामा युवक ने दिखाया काला झंडा, कार्यकर्ताओं ने की पिटाई

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिला मुख्यालय पर जिले के मुख्यालय पर आयोजित सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की महारैली उस समय हंगामे में बदल गई जब एक युवक ने मंच के पास पहुँचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को काला झंडा दिखा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के […]

Read More
International

होर्मुज से भारतीय जहाजों की निकासी ने लगाई कारगर विदेश नीति पर मुहर

    शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ईरान-इजरायल-अमेरिका तनाव के बीच भारत ने होर्मुज स्ट्रेट से अपने एलपीजी टैंकरों (जैसे- शिवालिक, नंदा देवी) की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कर शानदार कूटनीतिक जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईरानी नेतृत्व से बातचीत और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के नेतृत्व में ईरान से निरंतर सीधे संवाद […]

Read More
International

भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी माइक्रो बस खाई में गिरी, सात की मौत, सात घायल

घायलों में सातों नागरिक भारतीय       उमेश चन्द्र त्रिपाठी भैरहवा नेपाल। मनोकामना देवी दर्शन से लौट रही एक भारतीय तीर्थ यात्रियों से भरी माइक्रो बस अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में गिर गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी को उपचार के लिए अस्पताल में […]

Read More