प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन, बारामती में हुआ भीषण हादसा

बारामती । महाराष्ट्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। राज्य के उप मुख्यमंत्री और NCP प्रमुख अजित पवार का चार्टर्ड विमान 28 जनवरी 2026 की सुबह बारामती में आपातकालीन लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उनके साथ सवार सभी लोगों की मौत हो गई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे में किसी के भी जीवित न बचने की पुष्टि की है। यह दर्दनाक हादसा सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर हुआ, जब निजी चार्टर्ड विमान Learjet 45 (रजिस्ट्रेशन VT-SSK) मुंबई से बारामती पहुंच रहा था। अजित पवार वहां जिला परिषद चुनावों के प्रचार के सिलसिले में चार सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करने वाले थे। लेकिन लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसलकर बाहर निकल गया और कुछ ही पलों में उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते विमान आग के गोले में तब्दील हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी धुआं उठता नजर आया और चारों ओर मलबा बिखर गया। राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि किसी को बचाया नहीं जा सका।

ये भी पढ़े

भाग गए प्रेमी प्रेमिका और सिर फुटौवल कर लिए परिजन, बवाल ऐसा कि जानकर रह जाएंगे दंग

बारामती एयरपोर्ट मैनेजर शिवाजी तावड़े के अनुसार,

“विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, लेकिन रनवे के किनारे से फिसल गया और जोरदार विस्फोट के साथ जल गया।

 विमान में कौन थे सवार?

DGCA की रिपोर्ट के मुताबिक विमान में

  • अजित पवार
  • उनके सुरक्षा अधिकारी
  • एक सहायक

पायलट और सह-पायलट सवार थे। कुछ रिपोर्टों में कुल छह लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।

उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। शुरुआती तौर पर लैंडिंग के वक्त तकनीकी खराबी (Technical Snag) को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि असली कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़े

BREAKING NEWS : विमान हादसे में डिप्टी CM अजित पवार समेत पाँच की मौत

 हादसे से कुछ मिनट पहले किया था ट्वीट

इस त्रासदी को और भी भावुक बना देने वाली बात यह रही कि हादसे से महज आधे घंटे पहले अजित पवार ने सोशल मीडिया पर लाला लाजपत राय की जयंती पर श्रद्धांजलि पोस्ट साझा की थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में इतनी बड़ी अनहोनी हो जाएगी।

बारामती एयरपोर्ट बंद

हादसे के बाद बारामती एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों का संचालन रोक दिया गया है और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

 परिवार और राजनीतिक जगत में शोक

हादसे की खबर मिलते ही उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार, बेटे पार्थ पवार और नेता सुप्रिया सुले दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं।

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भावुक होते हुए कहा

“यह बेहद दर्दनाक और दिल तोड़ने वाली घटना है। मतभेदों के बावजूद हमने साथ काम किया। वे बहुत समर्पित नेता थे। पूरे पवार परिवार और बारामती की जनता के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।”

homeslider International

नेपाल में निजी मीडिया पर कड़ा प्रहार, सरकार ने कसा शिकंजा

अखबार, पोर्टल और यूट्यूब चैनलों पर बड़ा प्रहार, विज्ञापन बंद करने का आदेश नेपाल सरकार सरकारी मीडिया पर हो सकती है मेहरबान उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में मीडिया जगत को झकझोर देने वाला बड़ा फैसला सामने आया है। प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय के शाखा अधिकृत विनोद रेग्मी द्वारा जारी ताजा पत्र के अनुसार अब […]

Read More
Delhi homeslider National

मोबाइल सिम कंपनियों ने राघव चड्ढा की बोलती की बंद

AAP में हुआ बड़ा फेरबदल, चड्ढा की जगह अशोक मित्तल बनाए गए राज्यसभा के नए उपनेता, पार्टी ने सदन में चड्ढा को बोलने से रोकने हेतु स्पीकर को लिखा पत्र, नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने संसद में अपनी रणनीति बदलते हुए राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से मुक्त कर […]

Read More
homeslider Politics Raj Dharm UP

PDA की बढ़ती ताकत से अवसाद में भाजपा: अखिलेश

BJP ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड भाजपा को सत्ता से बाहर करना हो गया जरूरी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनानी है। पूरी तैयारी के साथ काम करना है। बूथ स्तर पर जीतना होगा। भाजपा सरकार ने उत्तर […]

Read More