सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी: सैन्य ताकत मामले में दुनिया में चौथे पायदान पर पहुंचा भारत

  • ग्लोबल फायरपावर मिलिट्री इंडेक्स 2026 में भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली। भारत के लिए यह बड़ी खबर हैं। ग्लोबल फायरपावर मिलिट्री इंडेक्स 2026 में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सैन्य ताकत के रूप में अपनी जगह बनाई है। इस रैंकिंग में अमेरिका पहले, रूस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर बने हुए हैं, जबकि दक्षिण कोरिया पांचवें स्थान पर है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने सैन्य क्षमता, संसाधन, मानवबल और रणनीतिक ताकत के कई मानकों पर मजबूत प्रदर्शन किया है। इसके उलट, पाकिस्तान की सैन्य रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है और वह ऑपरेशन सिंदूर के बाद टॉप-10 से बाहर हो गया है। ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2026 का यह आकलन दुनिया के 145 देशों की सैन्य क्षमताओं को 60 से अधिक मानकों पर परखने के बाद तैयार किया गया है। इनमें थल, जल और वायु सेना की ताकत, हथियार प्रणालियां, रक्षा बजट, लॉजिस्टिक्स, तकनीकी क्षमता और भौगोलिक स्थिति जैसे पहलू शामिल हैं।

homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
homeslider International Politics

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश कुमार लेखक की गिरफ्तारी से नेपाल में पसरा सन्नाटा

दहशत में हैं भ्रष्टाचारी नेता और अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू।  नेपाल में सत्ता परिवर्तन की अनुभूति का आगाज आगजनी और प्रदर्शनों से होगा, नेपाल की जनता ने ऐसा नहीं सोचा था। ठीक है राजनीति में “बदले की भावना” भी एक अध्याय है लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार ठीक था। माना कि पूर्व पीएम और […]

Read More
Education homeslider International

नेपाल में शिक्षा माफियाओं पर बालेन सरकार का शिकंजा

15 दिनों में कोचिंग सेंटर बंद करने का आदेश उमेश चन्द्र त्रिपाठी भैरहवा। नेपाल की बालेन सरकार ने शिक्षा के नाम पर चल रहे कोचिंग धंधे पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि अब एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी और ब्रिज कोर्स के नाम पर छात्रों और […]

Read More