सीएम योगी का सख्त संदेश: जमीन कब्जाने वालों पर हो त्वरित कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में दबंगों और भूमाफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यदि किसी व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है तो उसे तत्काल मुक्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि कमजोरों को उजाड़ने वाले और दूसरों की संपत्ति हड़पने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं लोगों के बीच पहुंचे और कुर्सियों पर बैठे फरियादियों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर लगभग 150 लोगों ने अपनी शिकायतें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। जमीन कब्जा, पारिवारिक विवाद, पुलिस-प्रशासन से जुड़े मामले और इलाज के लिए आर्थिक सहायता जैसे विषय प्रमुख रहे।

जमीन कब्जे की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि केवल कब्जा हटाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि भविष्य में दोबारा ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए भी ठोस कदम उठाए जाएं।

भारी मन से बिना स्नान प्रयागराज माघ मेला स्थल से विदा हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, सरकार पर छोड़े तीखे सवाल

महिलाओं द्वारा पारिवारिक विवाद और ससुराल पक्ष से उत्पीड़न की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दोनों पक्षों से संवाद कर समाधान निकालने के निर्देश दिए। यदि समाधान संभव न हो तो कानून के अनुसार कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए।

इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार उनके इलाज में हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि इलाज से संबंधित सभी इस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजे जाएं, ताकि धनराशि सीधे अस्पताल के खाते में भेजी जा सके।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। गोशाला भ्रमण के दौरान बच्चों से स्नेहपूर्वक संवाद करते हुए उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी।

Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
homeslider International Politics

बालेन सरकार में नर्स बनी स्वास्थ्य मंत्री

संपूर्ण नर्सिंग परिवार के लिए गौरव का क्षण – एम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग नई दिल्ली उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व में नई सरकार ने कमान संभाल ली है। इस सरकार में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबद्ध रखने वाली मेडिकल प्रोफेशनल निशा मेहता को स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More