ध्वजारोहण: तिरंगा निकालकर एंजेल विकास सेवा फाउंडेशन ने शहीदों को किया नमन

Untitled 10 copy 20

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल एवं एंजेल विकास सेवा फाउंडेशन की ओर से सोमवार को 77 वें गणतंत्र दिवस पर एल्डिको तिराहे पर झंडारोहण के दूर तलक पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हर साल की तरह इस वर्ष भी भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 77 वें गणतंत्र दिवस की बेला पर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल एवं एंजेल विकास सेवा फाउण्डेशन एवं एंजेल स्वीट्स के एल्डिको चौराहे पर झंडारोहण किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता एवं वरिष्ठ संघ सेवक आर सी सिंह द्वारा ध्वजारोहण उपरान्त सैकड़ों पदाधिकारियों, व्यापारियों, सम्मानित क्षेत्रवासियों एवं स्कूली छात्र छात्राओं की उपस्थिति में राष्ट्रगान हुआ और भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उदघोष से चौराहा गूंज उठा।

इस दौरान जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरण कर उनका हौसला अफजाई किया। इस अवसर पर संघ सेवक दिनेश बाजपेई, संजय वर्मा, शुभम उपाध्याय, पुष्पराज, व्यापार मण्डल जिला महासचिव आशुतोष खरे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता (गप्पू), जिला संगठन मंत्री अनुराग सिंह, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश राजपूत, अमन कुमार, एस बी थापा, जिला मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार, विवेकानंद श्रीवास्तव, रिजवान अहमद समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

Spread the love

High Court
Central UP

आज लखनऊ हाईकोर्ट से विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका

सौरभ सोमवंशी High Court आज लखनऊ हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश सिंह चौहान एवं देवेश चंद्र सावंत की डिवीजन बेंच ने याचिकाकर्ता कर्मेश प्रताप सिंह की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन सिंह व प्रदीप कुमार दुबे के अधिवक्ता को सुनने के बाद प्रमुख सचिव के पद […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP

ढोल-नगाड़ों के साथ व्यापारियों ने किया नामांकन

लखनऊ व्यापार मंडल चुनाव के नामांकन का अंतिम दिन लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल के चुनाव नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमरनाथ मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री पद पर पवन मनोचा, महामंत्री पद पर अनुराग मिश्र, जितेंद्र सिंह चौहान एवं उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर सुहैल हैदर अल्वी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र गुप्ता […]

Spread the love
Read More
ED
Central UP homeslider Uttar Pradesh

वेदांता को कही अडानी का विरोध महंगा तो नहीं पड़ गया!

राजेश श्रीवास्तव ED  वेदांता समूह के दिल्ली और राजस्थान परिसरों में ED ने फ़ेमा उल्लंघन में छापे मारे हैं। कंपनी के प्रमोटर अनिल अग्रवाल ने अप्रैल में अडानी समूह के खिलाफ शिकायत की थी। मामला सुप्रीम कोर्ट में है। तो कहीं ऐसा तो नहीं कि अडानी के विरोध के चलने का खामियाजा वेदांता समूह को […]

Spread the love
Read More