मुंबई: बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार अपने सपनों के घर ‘कृष्णा राज’ में शिफ्ट हो चुके हैं। दिसंबर 2025 में गृह प्रवेश करने के बाद से ही फैंस इस आलीशान बंगले के अंदर की तस्वीरें देखने के लिए बेसब्र थे। अब यह इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि दिग्गज अभिनेत्री राधिका सरथकुमार ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसमें रणबीर-आलिया के नए घर की झलक साफ नजर आ रही है।
दरअसल, राधिका सरथकुमार हाल ही में मुंबई दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने नीतू कपूर से उनके बेटे रणबीर कपूर के नए घर में मुलाकात की। राधिका ने नीतू कपूर के साथ एक सेल्फी शेयर की, लेकिन फैंस की नजर उस तस्वीर के बैकग्राउंड पर टिक गई, जहां ‘कृष्णा राज’ के शानदार लिविंग रूम की झलक दिखी।
तस्वीर में राधिका लाल रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जबकि नीतू कपूर मोनोक्रोम लुक में बेहद एलिगेंट दिखाई दे रही हैं। बैकग्राउंड में घर का इंटीरियर काफी क्लासी और सॉफ्ट टोन में नजर आता है। आरामदायक सोफे, हल्की रोशनी, म्यूटेड कलर पैलेट और एक भव्य स्टेयरकेस इस बंगले की रॉयल फील को और बढ़ा रहे हैं।
कैप्शन में राधिका सरथकुमार ने लिखा, “मुंबई की छोटी सी यात्रा, नीतू जी के खूबसूरत और सलीके से सजाए घर में चाय, पानी पूरी और स्कोन्स का आनंद लिया। प्यारी राहा भी साथ थी।” इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर ‘कृष्णा राज’ की चर्चा तेज हो गई है।
