ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ बाराबंकी : चुनाव परिणाम घोषित, धर्मराज सिंह निर्वाचित जिला अध्यक्ष

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद बाराबंकी के जिला स्तरीय चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। विकासखंड बंकी में आयोजित मतदान में कुल 1637 सफाई कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक वोट डाले। जिला अध्यक्ष पद पर धर्मराज सिंह ने भारी मतों से विजय प्राप्त की। उन्हें 811 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी चेतराम नगर को 458 और विनोद कुमार वर्मा को मात्र 5 मत ही मिले।

जिला कोषाध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार ने 889 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। हनुमान प्रसाद को 378 मत मिले। संगठन मंत्री पद पर छत्रपाल गौतम 768 मतों के साथ विजयी रहे, वहीं रामबली को 488 वोट मिले। संप्रेक्षक पद पर अनिल कुमार ने 775 मत हासिल कर सफलता प्राप्त की, मनीराम को 448 मत मिले। जिला मंत्री पद पर राजू धानुक पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। परिणाम घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को मजबूती और सफाई कर्मचारियों के हितों में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

नई दिल्ली में खेलों का महाकुंभ: 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैम्पियनशिप का भव्य आगाज़

नई दिल्ली। राजधानी के प्रतिष्ठित आर.के. खन्ना टेनिस स्टेडियम में 26वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस चैम्पियनशिप 2025–26 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार मुख्य अतिथि के […]

Read More