बिहार-पूर्वांचल-मिथिलांचल स्नेह मिलन समारोह: पूर्व से पश्चिम तक एकजुटता का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

गाजियाबाद/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज गाजियाबाद के इन्दिरापुरम में आयोजित ‘बिहार-पूर्वांचल-मिथिलांचल स्नेह मिलन समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस भव्य आयोजन में उन्होंने भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

सांस्कृतिक संगम और उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं

अपने संबोधन के दौरान उप मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की धरती विविध संस्कृतियों का संगम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह के ‘स्नेह मिलन समारोह’ न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोते हैं, बल्कि समाज में पूर्व से लेकर पश्चिम तक एकजुटता का भाव भी पैदा करते हैं। मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने देश के 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज गाजियाबाद के प्रवास के दौरान समस्त जनपदवासियों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता और महान लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने का आह्वान किया।

चोखा-बाटी सहभोज के साथ आत्मीय संवाद

स्नेह मिलन के इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों के साथ बेहद आत्मीयता से मुलाकात की। उन्होंने पारंपरिक चोखा-बाटी सहभोज में सहभागिता कर जमीन से जुड़े सांस्कृतिक जुड़ाव को साझा किया। उन्होंने कहा कि हमारा खान-पान और हमारी परंपराएं ही हमारी असली ताकत हैं, जो हमें एक सूत्र में पिरोती हैं।

गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:  सुनील कुमार शर्मा, माननीय कैबिनेट मंत्री, उ.प्र. सरकार,  अतुल गर्ग, माननीय सांसद,  बसंत त्यागी, प्रदेश मंत्री, भाजपा,  सत्येंद्र सिसोदिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा (पश्चिमी उत्तर प्रदेश), सुनीता दयाल,  महापौर, गाजियाबाद,  मयंक गोयल, महानगर अध्यक्ष एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या मे जनसमूह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

homeslider International

पश्चिम एशिया का तनाव और ‘डिजिटल दुनिया’ पर मंडराता खतरा

नया लुक डेस्क पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच ईरान की ओर से आई हालिया चेतावनी ने वैश्विक चिंता को एक नए आयाम पर पहुंचा दिया है। यह चिंता सिर्फ सैन्य टकराव तक सीमित नहीं, बल्कि दुनिया की डिजिटल संरचना-इंटरनेट-तक फैलती दिखाई दे रही है। ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने संकेत […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand

झारखंड: मंगला जुलूस से निकालकर नाबालिग लड़की का रेप कर हत्या

पत्थर से गुप्तांग, चेहरा कुचला, दांत भी तोड़े लकीर पीट रही पुलिस नया लुक ब्यूरो रांची/हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव में मंगला जुलूस देखने गई एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। किशोरी मंगलवार रात (24 मार्च 2026) गांव […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More