ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना की सुरंगों का 94 प्रतिशत कार्य पूरा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में डीआरएम, मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव ने शिष्टाचार भेंट की इस अवसर पर राज्य में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, पूर्ण एवं प्रगतिरत रेल परियोजनाओं तथा भविष्य की आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।  DRM , मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएँ सफलतापूर्वक पूर्ण की जा चुकी हैं। रुड़की से देवबंद को जोड़ने वाली नई रेलवे लाइन परियोजना (27.45 किलोमीटर) का कमीशनिंग कर दिया गया है, जिसके अंतर्गत बनहेड़ा खास एवं झबरेड़ा में नए रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया गया है।

इसके अतिरिक्त राज्य के प्रमुख रेल मार्गों पर गति वृद्धि से संबंधित कार्य भी पूर्ण किए गए हैं, जिनमें लक्सर–हरिद्वार रेल खंड को 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक उन्नत किया गया है, जबकि सहारनपुर–हरिद्वार खंड को 110 किलोमीटर प्रति घंटा करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 130 किलोमीटर प्रति घंटा गति लक्ष्य हेतु डीपीआर स्वीकृत की जा चुकी है तथा दीर्घकालिक रूप से 160 किलोमीटर प्रति घंटा गति के लिए मार्गों की पहचान की गई है। उन्होंने आगे बताया कि उत्तराखंड खंड में लक्सर, लंढौरा–धनौरा, रुड़की, चोड़ीआला एवं ऐथल सहित कई स्थानों पर आरओबी, आरयूबी एवं एलएचएस से संबंधित कार्य पूर्ण किए गए हैं, जिससे रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और व्यस्त स्थानों पर यातायात जाम की समस्या में कमी आई है।

डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि राज्य में कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएँ वर्तमान में प्रगति पर हैं। उन्होंने अवगत कराया कि हर्रावाला, रुड़की एवं कोटद्वार रेलवे स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है, जिसमें नए स्टेशन भवनों का निर्माण, एसी प्रतीक्षालय, फूड कोर्ट, दिव्यांगजन एवं पैदल यात्रियों के अनुकूल डिज़ाइन, प्लेटफार्म ऊंचाई का मानकीकरण, प्लेटफार्म शेड, नए एवं चौड़े फुट ओवर ब्रिज (FOB) तथा आधुनिक सर्कुलेटिंग एवं पार्किंग क्षेत्र का विकास शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि हरिद्वार एवं देहरादून रेलवे स्टेशनों के लिए क्षमता वृद्धि के साथ व्यापक पुनर्विकास प्रस्तावित है, जिसमें विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएँ, आइकॉनिक टर्मिनल डिज़ाइन, आगमन एवं प्रस्थान का पृथक्करण तथा बेहतर बाह्य यातायात व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसके साथ ही योग नगरी ऋषिकेश से कर्णप्रयाग को जोड़ने वाली नई रेलवे लाइन परियोजना निर्माणाधीन है, जिसकी कुल लंबाई 125.20 किलोमीटर है। इस परियोजना में मार्ग में 12 स्टेशन, 35 पुल एवं 17 सुरंगें शामिल हैं तथा प्रमुख सुरंगों का कार्य लगभग 94 प्रतिशत तक पूर्ण किया जा चुका है।

homeslider Jharkhand Uttarakhand

विक्रम शर्मा हत्याकांड: भाई ने लिखी भाई की मर्डर की स्क्रिप्ट

करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए रची गई साजिश रंजन कुमार सिंह उत्तराखंड की राजधानी में हुए चर्चित शूटआउट ने देहरादून के साथ झारखंड को भी हिला दिया है। देहरादून शहर के व्यस्त इलाके में स्थित सिल्वर सिटी मॉल में जिम से बाहर निकलते समय बदमाशों ने विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती […]

Read More
Crime News homeslider Jharkhand Uttarakhand

देहरादून में मारा गया झारखंड का गैंगस्टर विक्रम शर्मा

फिर खुलीं झारखंड के अंडरवर्ल्ड की पुरानी फाइलें रंजन कुमार सिंह रांची। उत्तराखंड की शांत वादियों में हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना ने झारखंड के अपराध जगत को झकझोर दिया है। देहरादून में मारे गए व्यक्ति की पहचान जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा के रूप में हुई है। एक दशक पहले अंडरवर्ल्ड में सक्रिय […]

Read More
Crime News Politics Uttarakhand

देहरादून में पांच हत्याओं के बाद सरकार ने एसएसपी अजय सिंह को हटाया

देहरादून। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। देहरादून जनपद में 16 दिनों के अंदर हुई पांच हत्याओं के बाद शुक्रवार को सरकार ने देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को हटा कर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नई जिम्मेदारी दी है। हालांकि, अजय सिंह […]

Read More