दिल्ली पुलिस के पोस्टरों में दिखा स्थानीय अल-कायदा आतंकी रेहान

दिल्ली: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किए गए ताजा अलर्ट पोस्टरों में मोहम्मद रेहान नाम के एक संदिग्ध आतंकवादी की तस्वीर सामने आई है। यह आतंकी दिल्ली का ही रहने वाला बताया जा रहा है और प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़ा हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, पहली बार किसी स्थानीय अल-कायदा आतंकी को गणतंत्र दिवस से जुड़े अलर्ट पोस्टरों में प्रमुखता से शामिल किया गया है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मोहम्मद रेहान लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर है। उस पर आतंकी गतिविधियों से जुड़े नेटवर्क के साथ सक्रिय रूप से संपर्क में रहने का संदेह है। खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि राष्ट्रीय आयोजनों के दौरान आतंकी संगठन किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हो सकते हैं। इसी वजह से रेहान की तस्वीर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए अलर्ट पोस्टरों में जारी की गई है, ताकि आम नागरिक भी सतर्क रह सकें।

गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए कर्तव्य पथ और नई दिल्ली जिले में अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त देवेश कुमार महाला के अनुसार, पूरे क्षेत्र में बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक बल और खुफिया एजेंसियां मिलकर लगातार निगरानी कर रही हैं। कर्तव्य पथ क्षेत्र को अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों और फेस रिकग्निशन सिस्टम से लैस किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस बार करीब 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी और सुरक्षाबल तैनात रहेंगे। आयोजन से पहले अब तक कई चरणों में सुरक्षा ब्रीफिंग की जा चुकी है। पैदल आने वाले दर्शकों को कम से कम तीन स्तरों पर मेटल डिटेक्टर से जांच से गुजरना होगा। इसके अलावा, एंटी-ड्रोन यूनिट को भी सक्रिय किया गया है ताकि किसी भी तरह की हवाई साजिश को समय रहते रोका जा सके। ऊंची इमारतों पर स्नाइपर टीमें तैनात की गई हैं।

इस साल का गणतंत्र दिवस समारोह कई मायनों में खास होने जा रहा है। ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारत की विविधता को विशेष रूप से दर्शाया जाएगा। इसके साथ ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह पहली गणतंत्र दिवस परेड होगी, जिससे सुरक्षा एजेंसियां किसी भी चूक से बचना चाहती हैं।

परेड में पहली बार भारतीय सेना के स्वदेशी हथियार और टैंक ‘फेज्ड बैटल एरे’ में नजर आएंगे, जिससे सेना की आधुनिक युद्ध क्षमता का प्रदर्शन होगा। वहीं, दर्शकों की सुविधा के लिए बैठने के क्षेत्रों को भारतीय नदियों के नाम दिए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें।

homeslider International Politics

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश कुमार लेखक की गिरफ्तारी से नेपाल में पसरा सन्नाटा

दहशत में हैं भ्रष्टाचारी नेता और अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू।  नेपाल में सत्ता परिवर्तन की अनुभूति का आगाज आगजनी और प्रदर्शनों से होगा, नेपाल की जनता ने ऐसा नहीं सोचा था। ठीक है राजनीति में “बदले की भावना” भी एक अध्याय है लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार ठीक था। माना कि पूर्व पीएम और […]

Read More
Education homeslider International

नेपाल में शिक्षा माफियाओं पर बालेन सरकार का शिकंजा

15 दिनों में कोचिंग सेंटर बंद करने का आदेश उमेश चन्द्र त्रिपाठी भैरहवा। नेपाल की बालेन सरकार ने शिक्षा के नाम पर चल रहे कोचिंग धंधे पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि अब एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी और ब्रिज कोर्स के नाम पर छात्रों और […]

Read More
Analysis homeslider Litreture

ग्रीष्म की अंगड़ाई: धूप के पांव से बदला मौसम का मिजाज

संतकबीरनगर/खलीलाबाद। मौसम ने अब करवट ले ली है। बसंत की विदाई के साथ ही ग्रीष्म ने अपनी अंगड़ाई भर ली है और धूप के तेज होते तेवर जीवन में तपिश का एहसास कराने लगे हैं। सुबह-शाम की हल्की ठंडक अब भी बनी हुई है, लेकिन दिन की धूप साफ संकेत दे रही है कि गर्मी […]

Read More