नौतनवा में मां बनैलिया के 35 वें स्थापना दिवस पर मंदिर पहुंचकर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विधि-विधान से किया पूजन-अर्चन

Untitled 27 copy 4

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां। नौतनवां नगर की आराध्य देवी मां बनैलिया के 35 वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी मंदिर परिसर पहुंचे और विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। दर्शन-पूजन के उपरांत विधायक ऋषि त्रिपाठी ने उपस्थित श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें मां बनैलिया के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि मां बनैलिया क्षेत्र की आस्था का केंद्र हैं और उनके आशीर्वाद से नौतनवां निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

इसके बाद विधायक श्रद्धालुओं से मिलते हुए प्रसाद वितरण के लिए आयोजित भंडारा स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का अभिवादन किया,शुभकामनाएं दीं और सभी के साथ प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरे आयोजन में उत्साह व श्रद्धा का माहौल बना रहा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नौतनवां राकेश मद्धेशिया, भाजपा नेता दीपक बाबा, एडवोकेट नागेन्द्र प्रसाद शुक्ल, व्यवसायी व समाजसेवी राजा वर्मा, अमित त्रिपाठी उर्फ मंटू, मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Spread the love

Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More